पुलिस प्रशिक्षण महाविद्यालय इंदौर एवं SICA सीनियर सेकेंडरी स्कूल (South Indian Cultural Association
School) के द्वारा आज दिनांक 25/07/2026 को सुरक्षा एवं जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि उप पुलिस अधीक्षक श्रीमती शैलजा पटवा द्वारा महिला सुरक्षा, साइबर सुरक्षा एवं जागरूकता एवं नशामुक्त समाज से संबंधित विषयों पर विद्यार्थियों को मार्गदर्शन प्रदान किया। कार्यक्रम के आरंभ में प्राचार्य श्री जी एस पटेल एवं प्रधानाध्यापक श्रीमती गिरिजा कुमार द्वारा उप पुलिस अधीक्षक महोदया का स्वागत विद्यार्थियों द्वारा सृजित पुष्पगुच्छ एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर किया गया।
आयोजन के दौरान SICA school के लगभग 500 छात्र/ छात्राएँ , प्राचार्य एवं शिक्षक गण उपस्थित रहे ।
No comments:
Post a Comment