Monday, July 20, 2026

*''नशे से दूरी है जरूरी 2.0" अभियान में मानव चैन बनकर दिया जागरूकता संदेश*

*''नशे से दूरी है जरूरी 2.0" अभियान में मानव चैन बनकर दिया जागरूकता संदेश*

मध्य प्रदेश पुलिस द्वारा प्रदेश भर में चलाए जा रहे ''नशे से दूरी है जरूरी 2.0" जन- जागरूकता अभियान के तहत आज दिनांक 20.07.2026 को नेहरू स्टेडियम में इंदौर पुलिस कमिश्नरेट एवं पुलिस प्रशिक्षण महाविद्यालय, इंदौर द्वारा मानव श्रृंखला बनाकर जन जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक श्रीमती वाहनी सिंह, पीटीसी इंदौर के निर्देशन में पुलिस प्रशिक्षण महाविद्यालय, इंदौर के समस्त अधिकारी- कर्मचारी एवं प्रशिक्षणरत नव आरक्षक प्रशिक्षुगण ने सहभागिता करते हुए नशे के विरुद्ध जागरूकता का संदेश देते हुए विशाल मानव श्रृंखला का निर्माण किया। इस कार्यक्रम को वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड में शामिल किया गया। इस जागरूकता कार्यक्रम में उप पुलिस अधीक्षक शैलजा पटवा, उप पुलिस अधीक्षक सुरेश कुमार मौर्य, निरीक्षक प्रियंका कामले, निरीक्षक हरिचरण नागर, निरीक्षक इमरत लाल धुर्वे एवं पीटीसी इंदौर के अन्य अधिकारी/कर्मचारी व प्रशिक्षणरत नव आरक्षक प्रशिक्षुगण बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

No comments:

Post a Comment