Monday, July 27, 2026

*"*नशे से दूरी, है जरूरी 2.0* अभियान के तहत ई-शपथ कार्यक्रम का आयोजन"*

**"*नशे से दूरी, है जरूरी 2.0* अभियान के तहत ई-शपथ कार्यक्रम का आयोजन"*

पुलिस मुख्यालय, मध्यप्रदेश द्वारा संचालित प्रदेशव्यापी नशामुक्ति जन-जागरूकता अभियान "नशे से दूरी, है जरूरी 2.0" के अंतर्गत पुलिस कमिश्नरेट इंदौर द्वारा ई-शपथ का कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक, पुलिस प्रशिक्षण महाविद्यालय (पीटीसी) इंदौर, श्रीमती वाहनी सिंह के निर्देशन में दिनांक 28 जुलाई 2026 को पीटीसी इंदौर में प्रशिक्षणरत नव आरक्षक प्रशिक्षुओं एवं अधिकारियों/कर्मचारियों ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से जुड़कर सहभागिता की। इस अवसर पर सभी प्रतिभागियों ने नशामुक्त समाज के निर्माण तथा नशे के दुष्परिणामों के प्रति जन-जागरूकता फैलाने का संकल्प लिया। यह ई-शपथ पुलिस कमिश्नर, इंदौर श्री संतोष कुमार सिंह द्वारा दिलाई गई। कार्यक्रम में पीटीसी इंदौर के अधिकारी एवं कर्मचारी तथा नव आरक्षक प्रशिक्षुओं ने शपथ कार्यक्रम में भाग लिया।

No comments:

Post a Comment