Wednesday, July 1, 2026

पुलिस प्रशिक्षण महाविद्यालय, इंदौर में 'सेफ क्लिक 2.0' साइबर सुरक्षा जन-जागरूकता अभियान

पुलिस प्रशिक्षण महाविद्यालय, इंदौर में 'सेफ क्लिक 2.0' साइबर सुरक्षा जन-जागरूकता अभियान

पुलिस मुख्यालय, भोपाल के निर्देशानुसार पुलिस प्रशिक्षण महाविद्यालय (पीटीसी), इंदौर में आज दिनांक 01.07.2026 को पुलिस अधीक्षक श्रीमती वाहनी सिंह के निर्देशन में 79वें नव आरक्षक बुनियादी प्रशिक्षण सत्र के प्रशिक्षुओं के लिए 'सेफ क्लिक 2.0' साइबर सुरक्षा जन-जागरूकता अभियान के तहत शपथ ग्रहण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

परेड ग्राउंड पर आयोजित इस कार्यक्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती आरती सिंह महाजन द्वारा सभी प्रशिक्षुओं एवं पीटीसी स्टाफ को साइबर सुरक्षा जागरूकता की शपथ दिलाई गई।

कार्यक्रम में उप पुलिस अधीक्षक श्रीमती शैलजा पटवा, राजपत्रित अधिकारीगण, अन्य अधिकारीगण एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहे।