Wednesday, July 29, 2026

नशे से दूरी है जरूरी 2.0" अभियान के तहत पीटीसी इंदौर द्वारा भंवरकुआं चौराहे पर नुक्कड़ नाटक का आयोजन

"नशे से दूरी है जरूरी 2.0" अभियान के तहत पीटीसी इंदौर द्वारा भंवरकुआं चौराहे पर नुक्कड़ नाटक का आयोजन

पुलिस मुख्यालय, भोपाल के निर्देशानुसार संचालित प्रदेशव्यापी "नशे से दूरी, है ज़रूरी 2.0" जन-जागरूकता अभियान के अंतर्गत नशे की बढ़ती प्रवृत्ति एवं उसके दुष्प्रभावों के प्रति आमजन को जागरूक करने के उद्देश्य से पुलिस प्रशिक्षण महाविद्यालय, इन्दौर द्वारा पुलिस अधीक्षक श्रीमती वाहनी सिंह के निर्देशन में आज दिनांक 29 जुलाई 2026 को इंदौर के भंवरकुआं चौराहे पर नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में पुलिस प्रशिक्षण महाविद्यालय, इन्दौर के प्रशिक्षणरत नवआरक्षक प्रशिक्षुओं ने प्रभावशाली अभिनय के माध्यम से उपस्थित जनमानस को नशे के दुष्प्रभावों से अवगत कराते हुए नशामुक्त जीवन के महत्व का सशक्त संदेश दिया। नुक्कड़ नाटक के माध्यम से उपस्थित आमजन से नशे से दूर रहने, युवाओं को नशे के प्रति जागरूक करने तथा स्वस्थ व सुरक्षित समाज के निर्माण में सक्रिय सहभागिता निभाने का आह्वान किया गया। कार्यक्रम के समापन पर सभी ने नशा मुक्ति की शपथ ली। कार्यक्रम डीएसपी श्रीमती शैलजा पटवा, निरीक्षक अमृता सोलंकी, निरीक्षक इमरतलाल धुर्वे एवं अन्य अधिकारी/कर्मचारी और नव आरक्षक प्रशिक्षु शामिल हुए।

No comments:

Post a Comment