पुलिस प्रशिक्षण महाविद्यालय, इन्दौर में "नशे से दूरी, है जरुरी 2.0" जन जागरूकता अभियान के तहत उद्घाटन एवं शपथ कार्यक्रम
पुलिस मुख्यालय भोपाल के द्वारा चलाये जा रहे “ नशे से दूरी है जरुरी 2.0" अभियान के तहत नशे की बढती प्रवृत्ति व इसके दुष्प्रभावों के प्रति जनचेतना लाने के उद्देश्य से पुलिस प्रशिक्षण महाविद्यालय इन्दौर में दिनांक 16 जुलाई 2026 को 79वें नव आरक्षक बुनियादी प्रशिक्षण सत्र के प्रशिक्षुओं के लिए नशे से दूरी बनाए रखने हेतु उद्घाटन एवं शपथ आयोजित किया गया । उप पुलिस अधीक्षक श्रीमती शैलजा पटवा महोदय द्वारा नशे से दूरी ,है जरूरी 2.0 के सम्बन्ध में समस्त प्रशिक्षुओं तथा समस्त स्टॉफ को शपथ दिलवाई गई । कार्यक्रम में उप पुलिस अधीक्षक श्रीमती शैलजा पटवा ,निरीक्षक कल्पना चौहान ,निरी प्रियंका काम्बले निरी रामकेश शर्मा ,निरी हरिचरन नागर ,समस्त आउटडोर, समस्त इनडोर एवं अन्य स्टाफ उपस्थित रहा ।
No comments:
Post a Comment