*पुलिस प्रशिक्षण महाविद्यालय, इंदौर में “नशे से दूरी है जरूरी 2.0” अभियान के अंतर्गत जागरूकता संदेश हेतु शॉर्ट फिल्मों का प्रदर्शन*
पुलिस मुख्यालय, भोपाल के निर्देशानुसार प्रदेशभर में संचालित नशामुक्ति जन-जागरूकता अभियान “नशे से दूरी है जरूरी 2.0” के अंतर्गत पुलिस अधीक्षक श्रीमती वाहनी सिंह के निर्देशन में पुलिस प्रशिक्षण महाविद्यालय, इंदौर में दिनांक 27.07.2026 को प्रशिक्षणार्थियों एवं स्टाफ के लिए नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से प्रेरणादायक शॉर्ट फिल्मों का प्रदर्शन किया गया।
उक्त कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य उपस्थित सभी अधिकारियों, कर्मचारियों एवं प्रशिक्षणार्थियों को नशे के दुष्परिणामों से अवगत कराना तथा उन्हें नशामुक्त जीवन अपनाने के लिए प्रेरित करना रहा। फिल्मों के माध्यम से नशे के कारण होने वाले सामाजिक, आर्थिक एवं स्वास्थ्य संबंधी दुष्प्रभावों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत किया गया। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित सभी प्रतिभागियों को नशे से दूर रहने तथा समाज में भी इसके विरुद्ध जागरूकता फैलाने का संकल्प दिलाया गया। इस आयोजन में संस्थान में प्रशिक्षणरत 1050 नव आरक्षक प्रशिक्षु लाभान्वित हुए।
No comments:
Post a Comment