Sunday, July 5, 2026

*'Safe Click 2.0' साइबर सुरक्षा जन जागरूकता अभियान में साइबर मैराथन का आयोजन*

*'Safe Click 2.0' साइबर सुरक्षा जन जागरूकता अभियान में साइबर मैराथन का आयोजन*

पुलिस मुख्यालय के निर्देशानुसार प्रदेश भर में चलाए जा रहे साइबर सुरक्षा जन- जागरूकता अभियान 'सेफ क्लिक 2.0' के तहत आज दिनांक 05.07.2026 को पुलिस कमिश्नरेट, इंदौर द्वारा साइबर जागरूकता मैराथन का आयोजन किया गया। पुलिस कमिश्नरेट, इंदौर के इस विशाल जन जागरूकता कार्यक्रम में सहभागिता हेतु पुलिस अधीक्षक श्रीमती वाहनी सिंह, पीटीसी इंदौर के निर्देशन में पुलिस प्रशिक्षण महाविद्यालय, इंदौर के समस्त अधिकारी- कर्मचारी एवं प्रशिक्षणरत नव आरक्षक प्रशिक्षुगण ने साइबर मैराथन में भाग लिया। इस मैराथन का उद्देश्य आमजन को साइबर अपराधों की जानकारी देना, उनसे बचाव के उपायों के प्रति जागरूक करना तथा डिजिटल सुरक्षा का संदेश जन-जन तक पहुंचाना था। पुलिस आयुक्त श्री संतोष कुमार सिंह द्वारा मैराथन रन के पूर्व सभी को साइबर सुरक्षा की शपथ दिलाई गई एवं मैराथन को झंडी दिखाकर प्रारंभ किया। इस साइबर जागरूकता मैराथन में पुलिस प्रशिक्षण महाविद्यालय इंदौर से उप पुलिस अधीक्षक श्रीमती शैलजा पटवा, निरीक्षक प्रभारी इंडोर अमृता सोलंकी, निरीक्षक प्रभारी आउटडोर प्रियंका कामले, आउटडोर तथा इंडोर के समस्त अधिकारी-कर्मचारी एवं प्रशिक्षणरत लगभग 1100 नव आरक्षक प्रशिक्षु शामिल हुए।
#safe click 2_0#
#PTCIndore# #mppolice#

No comments:

Post a Comment