**पुलिस प्रशिक्षण महाविद्यालय, इंदौर में "नशे से दूरी है जरूरी 2.0" अभियान के अंतर्गत " नशे के स्वास्थ्य दुष्प्रभाव/ मनोचिकित्सक /चिकित्सक" पर सेमिनार का आयोजन*
पुलिस मुख्यालय, भोपाल के निर्देशानुसार चलाए जा रहे प्रदेशव्यापी नशामुक्ति जन जागरूकता अभियान "नशे से दूरी है जरूरी 2.0" के अंतर्गत पुलिस अधीक्षक श्रीमती वाहनी सिंह के निर्देशन में पुलिस प्रशिक्षण महाविद्यालय (पीटीसी), इंदौर में आज दिनांक 24.07.2026 को नशे के स्वास्थ्य पर दुष्प्रभाव एवं नशामुक्ति के उपाय विषय पर जागरूकता सेमिनार का आयोजन किया गया। सेमिनार में विशेष व्याख्याता/मनोचिकित्सक डॉ. अश्विन चौहान एवं डॉ.मौसमी पिंपले, महात्मा गांधी मेडिकल कॉलेज, इंदौर द्वारा व्याख्यान दिए गये। इस सेमिनार में प्रशिक्षणरत नव आरक्षक भर्ती प्रशिक्षु उपस्थित रहे।
No comments:
Post a Comment