पुलिस प्रशिक्षण
महाविद्यालय इंदौर में आज दिनांक 16.07.2026 को "Sensitization Towards Atrocities Against Vulnerable
Groups" विषय पर एक
महत्वपूर्ण सेमीनार आयोजित किया गया।
सेमीनार
में व्याख्याता उप पुलिस अधीक्षक श्रीमती शैलजा पटवा ने प्रतिभागियों को Sensitization
Towards Atrocities Against Vulnerable Groups से
संबंधित कानूनी प्रावधानों, प्रभावी
एवं निष्पक्ष विवेचना की प्रक्रिया, जांच
अधिकारी की जिम्मेदारियों तथा पीड़ितों को समयबद्ध संरक्षण,
राहत और पुनर्वास उपलब्ध कराने संबंधी
प्रावधानों की विस्तृत जानकारी प्रदान की। उन्होंने विभिन्न विभागों एवं संबंधित
एजेंसियों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित कर अधिनियम के प्रभावी क्रियान्वयन की
आवश्यकता पर भी विशेष बल दिया।
सेमीनार
का उद्देश्य नवआरक्षक प्रशिक्षुओ को अधिनियमों के प्रति संवेदनशील बनाना,
उनके विधिक ज्ञान को सुदृढ़ करना तथा
पीड़ित-केंद्रित एवं न्यायसंगत कार्यप्रणाली को प्रोत्साहित करना था।
सेमिनार
से लगभग 200 प्रशिक्षणार्थी
लाभान्वित हुये।
.jpeg)
.jpeg)

.jpeg)


No comments:
Post a Comment