Wednesday, July 29, 2026

*पुलिस प्रशिक्षण महाविद्यालय, इन्दौर द्वारा "नशे से दूरी, है ज़रूरी 2.0" अभियान के तहत शासकीय उ.मा. विद्यालय, चितावद में नुक्कड़ नाटक का आयोजन*

*पुलिस प्रशिक्षण महाविद्यालय, इन्दौर द्वारा "नशे से दूरी, है ज़रूरी 2.0" अभियान के तहत शासकीय उ.मा. विद्यालय, चितावद में नुक्कड़ नाटक का आयोजन*


पुलिस मुख्यालय, भोपाल के निर्देशानुसार संचालित प्रदेशव्यापी "नशे से दूरी, है ज़रूरी 2.0" जन-जागरूकता अभियान के अंतर्गत पुलिस प्रशिक्षण महाविद्यालय, इन्दौर द्वारा पुलिस अधीक्षक श्रीमती वाहनी सिंह के निर्देशन में आज दिनांक 29.07.2026 को शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, चितावद में नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में पुलिस प्रशिक्षण महाविद्यालय, इन्दौर में प्रशिक्षणरत नवआरक्षक प्रशिक्षुओं ने प्रभावशाली अभिनय के माध्यम से विद्यार्थियों एवं उपस्थित नागरिकों से नशे से दूर रहने, युवाओं को नशे के प्रति जागरूक करने तथा स्वस्थ व नशामुक्त समाज के निर्माण में सक्रिय सहभागिता निभाने का आह्वान किया गया। कार्यक्रम के अंत में विद्यालय के प्राचार्य, शिक्षकगण एवं विद्यार्थियों ने नशा मुक्ति के संबंध में शपथ ग्रहण की।

No comments:

Post a Comment