Wednesday, July 8, 2026

*‘सेफ क्लिक 2.0’ साइबर सुरक्षा जन-जागरूकता अभियान के अंतर्गत उत्कृष्ट कार्य एवं उल्लेखनीय योगदान हेतु पुलिस प्रशिक्षण महाविद्यालय, इंदौर सम्मानित*

पुलिस मुख्यालय के निर्देशानुसार प्रदेशभर में संचालित साइबर सुरक्षा जन-जागरूकता अभियान ‘सेफ क्लिक 2.0’ के अंतर्गत दिनांक 08.07.2026 को पुलिस कमिश्नरेट, इंदौर द्वारा साइबर जागरूकता सम्मान समारोह का सफल आयोजन किया गया। उक्त विशाल जन-जागरूकता कार्यक्रम में सहभागिता सुनिश्चित करने हेतु पुलिस अधीक्षक श्रीमती वाहनी सिंह, पीटीसी इंदौर के निर्देशन में पुलिस प्रशिक्षण महाविद्यालय, इंदौर के समस्त अधिकारी-कर्मचारी एवं प्रशिक्षणरत नव आरक्षक प्रशिक्षुओं द्वारा सक्रिय रूप से भाग लिया गया। कार्यक्रम के समापन अवसर पर साइबर जागरूकता के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान एवं सराहनीय कार्य के लिए पुलिस कमिश्नरेट, इंदौर द्वारा पुलिस प्रशिक्षण महाविद्यालय इंदौर को सम्मानित किया गया। पुलिस प्रशिक्षण महाविद्यालय इंदौर से उप पुलिस अधीक्षक श्रीमती शैलजा पटवा द्वारा इस सम्मान को ग्रहण  किया गया। इस साइबर जागरूकता कार्यक्रम में पुलिस प्रशिक्षण महाविद्यालय इंदौर से , निरीक्षक अमृता सोलंकी, निरीक्षक प्रियंका कामले, पीटीसी इंदौर से समस्त अधिकारी-कर्मचारी एवं प्रशिक्षणरत लगभग 250 नव आरक्षक प्रशिक्षु शामिल हुए।

No comments:

Post a Comment