Saturday, May 23, 2026
Thursday, May 21, 2026
*पुलिस प्रशिक्षण महाविद्यालय, इंदौर में हार्टफुलनेस विशेष ध्यान सत्र का आयोजन*
Wednesday, May 13, 2026
*पुलिस प्रशिक्षण महाविद्यालय, इन्दौर में बैठक सम्पन्न*
आज दिनांक 13 मई 2026 को नव नियुक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती वाहनी सिंह मैडम द्वारा सांदीपनि कॉन्फ्रेंस हॉल में पीटीसी के अधिकारियों एवं कर्मचारियों की बैठक ली गई। अधिकारियों द्वारा पीटीसी में चल रहे प्रशिक्षण के संबंध में जानकारी दी। पुलिस अधीक्षक महोदय ने अपने उद्बोधन में महाविद्यालय की प्रशिक्षण व्यवस्था की सराहना की, साथ ही वर्तमान समय में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस व साइबर अपराध के बदलते परिवेश के अनुरूप प्रशिक्षण देने पर जोर दिया ताकि प्रशिक्षुगण चुनौतीपूर्ण माहौल में भी अपने कर्तव्यों का निर्वहन दक्षतापूर्वक कर सके। इस बैठक में पीटीसी के सभी राजपत्रित अधिकारी, निरीक्षक (आउटडोर/इंडोर), प्रभारी रक्षित निरीक्षक सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
Tuesday, May 12, 2026
आपदा प्रबंधन विषय पर व्यवहारिक प्रशिक्षण देने के उद्देश्य से एसडीईआरएफ कार्यालय, इंदौर का भ्रमण कराया गया।
Monday, May 11, 2026
पुलिस प्रशिक्षण महाविद्यालय, इंदौर में नवागत पुलिस अधीक्षक ने ग्रहण किया पदभार
श्री राजेन्द्र कुमार वर्मा सर के सम्मान में एक भावपूर्ण विदाई समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के प्रारंभ में प्रशिक्षु नव आरक्षकों द्वारा पुलिस
Friday, May 1, 2026
पुलिस प्रशिक्षण महाविद्यालय, इन्दौर में सेवानिवृत्ति सम्मान समारोह संपन्न
पुलिस प्रशिक्षण महाविद्यालय, इन्दौर में दिनांक 30/04/2026 को एएसआई श्री हरिशंकर लश्करी एवं एएसआई श्री दिनेश यादव सेवा पूर्ण कर सेवानिवृत्त हुए। पुलिस अधीक्षक श्री राजेन्द्र कुमार वर्मा सर के मार्गदर्शन में पुलिस सेवकों की सेवानिवृत्ति के अवसर पर आयोजित सम्मान समारोह में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती गीता चौहान मैडम द्वारा दोनों सेवानिवृत्त अधिकारियों को सम्मानित किया गया तथा उनके द्वारा संस्था को प्रदान की गई उत्कृष्ट सेवाओं की सराहना की गई।

.jpeg)
