Thursday, July 23, 2026

पुलिस प्रशिक्षण महाविद्यालय, इंदौर में विषय "मानव तस्करी- परिभाषा प्रकार एवं पहचान, महिला एवं बाल सुरक्षा, महिलाओं एवं किशोरों में नशे की रोकथाम" पर सेमिनार का आयोजन

पुलिस मुख्यालय, भोपाल के निर्देशानुसार चलाए जा रहे प्रदेशव्यापी नशामुक्ति जन जागरूकता अभियान "नशे से दूरी है जरूरी 2.0" के अंतर्गत पुलिस अधीक्षक श्रीमती वाहनी सिंह के निर्देशन में पुलिस प्रशिक्षण महाविद्यालय (पीटीसी), इंदौर में आज दिनांक 23.07.2026 को मानव तस्करी- परिभाषा प्रकार एवं पहचान, महिला एवं बाल सुरक्षा, महिलाओं एवं किशोरों में नशे की रोकथाम, AHTU, SJPU, CWPO की भूमिका विषय पर जागरूकता सेमिनार का आयोजन किया गया। सेमिनार में उप पुलिस अधीक्षक श्रीमती शैलजा पटवा द्वारा व्याख्यान दिया गया। इस सेमिनार में प्रशिक्षणरत नव आरक्षक प्रशिक्षु उपस्थित रहे।








No comments:

Post a Comment