Wednesday, July 22, 2026

 

पुलिस प्रशिक्षण महाविद्यालय, इंदौर में "नशे से दूरी है जरूरी 2.0" अभियान के अंतर्गत जागरूकता सेमिनार का आयोजन

पुलिस मुख्यालय, भोपाल के निर्देशानुसार चलाए जा रहे प्रदेशव्यापी नशामुक्ति जन जागरूकता अभियान "नशे से दूरी है जरूरी 2.0" के अंतर्गत पुलिस अधीक्षक श्रीमती वाहनी सिंह के निर्देशन में पुलिस प्रशिक्षण महाविद्यालय (पीटीसी), इंदौर में आज दिनांक 22.07.2026 को साइबर एवं डार्क वेब, ऑनलाइन ड्रग तस्करी, सोशल मीडिया की भूमिका एवं साइबर जांच विषय पर जागरूकता सेमिनार का आयोजन किया गया। सेमिनार में निरीक्षक विक्रम चौहान, पीटीसी इंदौर द्वारा साइबर, डार्क वेब, ऑनलाइन ट्रक तस्करी एवं पुलिस जांच के बारे में विस्तार पूर्वक व्याख्यान दिया गया। इस सेमिनार में प्रशिक्षणरत नव आरक्षक प्रशिक्षु उपस्थित रहे।







No comments:

Post a Comment