*पुलिस प्रशिक्षण महाविद्यालय, इंदौर में 'नशे से दूरी 2.0' नशा मुक्ति जन जागरूकता कार्यक्रम*
पुलिस मुख्यालय, भोपाल के निर्देश पर चलाए जा रहे नशा मुक्ति जन जागरूकता अभियान *नशे से दूरी है जरूरी 2.0* अभियान के तहत पुलिस प्रशिक्षण महाविद्यालय, इंदौर में पुलिस अधीक्षक श्रीमती वाहनी सिंह के निर्देशन में आज दिनांक 17.07.2026 को नशा मुक्ति जन जागरूकता कार्यक्रम के तहत सेमिनार का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में श्री रजत नागदा, राज्यस्तरीय नशा मुक्ति प्रशिक्षण, सामाजिक न्याय एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग एवं श्री राजीव तिवारी, संचालक शुद्धि नशा मुक्ति एवं पुनर्वास केंद्र एवं राज्यस्तरीय मास्टर ट्रेनर विशेषज्ञों के रूप में उपस्थित होकर नशे की समस्या का परिचय, भारत एवं मध्यप्रदेश में नशे की स्थिति, कारण, दुष्परिणाम एवं प्रभाव, पुनर्वास एवं काउंसलिंग, नशा मुक्ति केंद्र एवं पुनर्वास प्राप्त व्यक्ति के अनुभवों की जानकारी देकर प्रशिक्षणरत नव आरक्षक प्रशिक्षुओँ को नशे के प्रति जागरूक किया गया। इस कार्यक्रम में पीटीसी इंदौर के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती आरती सिंह, उप पुलिस अधीक्षक श्रीमती शैलजा पटवा, 275 नव आरक्षक प्रशिक्षु और पीटीसी के अन्य अधिकारी/कर्मचारी उपस्थित रहे।
No comments:
Post a Comment