*पुलिस प्रशिक्षण महाविद्यालय, इंदौर में "नशे से दूरी है जरूरी 2.0" अभियान के अंतर्गत स्लोगन व भाषण प्रतियोगिता का आयोजन*
पुलिस मुख्यालय, भोपाल के निर्देशानुसार चलाए जा रहे प्रदेशव्यापी नशामुक्ति जन जागरूकता अभियान "नशे से दूरी है जरूरी 2.0" के अंतर्गत पुलिस अधीक्षक श्रीमती वाहनी सिंह के निर्देशन में पुलिस प्रशिक्षण महाविद्यालय (पीटीसी), इंदौर में आज दिनांक 19.07.2026 को स्लोगन व भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस जन जागरूकता कार्यक्रम में आयोजित स्लोगन प्रतियोगिता तथा भाषण प्रतियोगिता में प्रशिक्षुओं व्दारा उत्साहपूर्वक बढ़-चढ़कर भाग लिया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य नशे के दुष्प्रभावों से अवगत कराना, नशा मुक्ति के संबंध में जागरूक करना एवं इस अभियान के माध्यम से समाज में जन-जागरूकता फैलाना है। इस जागरूकता कार्यक्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती आरती सिंह, उप पुलिस अधीक्षक शैलजा पटवा, उप पुलिस अधीक्षक सुरेश कुमार मौर्य, उप पुलिस अधीक्षक के.एल. बरकड़े, निरीक्षक कल्पना चौहान, निरीक्षक विक्रम चौहान, निरीक्षक हरिचरण नागर, उप निरीक्षक अर्चना पांडे, उपनिरीक्षक ए.एस उइके एवं पीटीसी इंदौर के अन्य अधिकारी/कर्मचारी व प्रशिक्षणरत नव आरक्षक प्रशिक्षु उपस्थित रहे।
No comments:
Post a Comment