Tuesday, November 3, 2026

पुलिस प्रशिक्षण महाविद्यालय इंदौर में 79वें प्रशिक्षण सत्र के प्रशिक्षणार्थियों हेतु विभिन्न विषयों पर सेमिनार आयोजितपुलिस प्रशिक्षण महाविद्यालय, इंदौर में पुलिस अधीक्षक

पुलिस प्रशिक्षण महाविद्यालय इंदौर में 79वें प्रशिक्षण सत्र के प्रशिक्षणार्थियों हेतु विभिन्न विषयों पर सेमिनार आयोजित

पुलिस प्रशिक्षण महाविद्यालय, इंदौर में पुलिस अधीक्षक श्रीमती वाहनी सिंह के निर्देशन में आज दिनांक 03 नवम्बर 2026 को 79वें प्रशिक्षण सत्र के प्रशिक्षणार्थियों हेतु विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर सेमिनार आयोजित किए गए।

आज के कार्यक्रम में  अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती आरती सिंह द्वारा "चुनाव ड्यूटी व पुलिस की जिम्मेदारियां " विषय पर प्रशिक्षण प्रदान किया गया। निरीक्षक श्री विक्रम चौहान द्वारा "व्यक्तित्व विकास पुलिस आरक्षक के परिपेक्ष में" विषय पर प्रशिक्षण प्रदान किया गया। निरीक्षक श्रीमती दीपमाला धारु द्वारा "समाज के कमजोर वर्गों के प्रति संवेदनशीलता" विषय पर व्याख्यान दिया गया। 

Monday, November 2, 2026

*पुलिस प्रशिक्षण महाविद्यालय इंदौर में 79वें प्रशिक्षण सत्र के प्रशिक्षणार्थियों हेतु विभिन्न विषयों पर सेमिनार आयोजित*

*पुलिस प्रशिक्षण महाविद्यालय इंदौर में 79वें प्रशिक्षण सत्र के प्रशिक्षणार्थियों हेतु विभिन्न विषयों पर सेमिनार आयोजित*

पुलिस प्रशिक्षण महाविद्यालय, इंदौर में पुलिस अधीक्षक श्रीमती वाहनी सिंह के निर्देशन में आज दिनांक 02 नवम्बर 2026 को 79वें प्रशिक्षण सत्र के प्रशिक्षणार्थियों हेतु विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर सेमिनार आयोजित किए गए।

आज के कार्यक्रम के अनुसार उप निरीक्षक दिव्यज्योति गोयल द्वारा "सामाजिक धार्मिक पूर्वाग्रह और पुलिस आचरण" विषय पर प्रशिक्षण प्रदान किया गया। तत्पश्चात उप पुलिस अधीक्षक श्री अरविंद जैन द्वारा "अपराध से पीड़ित व्यक्ति से व्यवहार" विषय पर प्रशिक्षण प्रदान किया गया। डॉ. सार्थक शर्मा द्वारा "सीपीआर" विषय पर व्याख्यान एवं लाइव डेमो देकर व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया गया।

*पुलिस प्रशिक्षण महाविद्यालय, इंदौर में शस्त्र पूजन का आयोजन*

*पुलिस प्रशिक्षण महाविद्यालय, इंदौर में शस्त्र पूजन का आयोजन*

इंदौर। 20 अक्टूबर 2026। विजयादशमी पर्व के अवसर पर पुलिस प्रशिक्षण महाविद्यालय, इंदौर में पुलिस अधीक्षक श्रीमती वाहनी सिंह के निर्देशन में विधि विधान से शस्त्र पूजन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर शस्त्रागार में यज्ञ-हवन, मां आदिशक्ति एवं शस्त्रों का पूजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान इकाई के शासकीय वाहनों का भी विधि विधान से पूजन किया गया।

विजयादशमी के अवसर पर शस्त्र पूजन की परंपरा, मां शक्ति की आराधना एवं बुराई पर अच्छाई की विजय का प्रतीक है। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक श्रीमती वाहिनी सिंह ने पीटीसी के समस्त अधिकारियों, कर्मचारियों और पुलिस परिवारजन को विजयादशमी पर्व की शुभकामनाएँ दीं।

कार्यक्रम में समस्त राजपत्रित अधिकारीगण, रक्षित निरीक्षक, निरीक्षकगण, सूबेदार, इनडोर एवं आउटडोर स्टाफ सहित इकाई के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।