नशे से दूरी, है
जरूरी 2.0 अभियान के तहत नेहरू स्टेडियम,
इंदौर में वूमेन वॉकाथोन का
कार्यक्रम आयोजित
पुलिस मुख्यालय, मध्यप्रदेश
के द्वारा चलाए जा रहे प्रदेशव्यापी नशामुक्ति जन जागरूकता अभियान नशे से दूरी है
जरूरी 2.0 के तहत पुलिस कमिश्नरेट इंदौर एवं पुलिस प्रशिक्षण महाविद्यालय, इंदौर
द्वारा वूमेन वाॅकाथोन का आयोजन किया गया। पुलिस अधीक्षक श्रीमती वाहनी सिंह, पीटीसी
इंदौर के निर्देशन में आज दिनांक 25/07/2026 को पीटीसी में प्रशिक्षणरत नव आरक्षक
महिला प्रशिक्षु और पीटीसी के अधिकारियों ने वूमेन वॉकाथोन में शामिल होकर नशे से
संबंधित जन जागरूकता कार्यक्रम में सहभागिता की। इस वूमेन वाॅकाथोन को पुलिस
कमिश्नर, इंदौर श्री संतोष कुमार सिंह द्वारा झंडी
दिखाकर रवाना किया गया। यह वाॅकाथोन नेहरू स्टेडियम से प्रारंभ होकर, जीपीओ
चौराहा, व्हाइट चर्च चौराहा, गीता
भवन से होते हुए वापस नेहरू स्टेडियम पर समाप्त हुई। इस कार्यक्रम में पीटीसी
इंदौर से डीएसपी श्रीमती शैलजा पटवा,
डीएसपी सुरेश कुमार मौर्य, निरीक्षक
प्रियंका कामले, निरीक्षक इमरतलाल धुर्वे, निरीक्षक हरिचरण नागर, निरीक्षक
कल्पना चौहान एवं अन्य अधिकारी/कर्मचारी और करीब 825 महिला नव आरक्षक प्रशिक्षु
शामिल हुए।
No comments:
Post a Comment