*पुलिस प्रशिक्षण महाविद्यालय, इंदौर में "नशे से दूरी है जरूरी 2.0" जागरूकता अभियान के अंतर्गत रैली का आयोजन*
पुलिस मुख्यालय, भोपाल के निर्देशानुसार आज दिनांक 18 जुलाई 2026 को "नशे से दूरी है जरूरी 2.0" जागरूकता अभियान के अंतर्गत पुलिस प्रशिक्षण महाविद्यालय (पीटीसी), इंदौर में जन-जागरूकता रैली का आयोजन किया गया।
पुलिस अधीक्षक श्रीमती वाहनी सिंह के निर्देशन , अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती आरती सिंह के मार्गदर्शन में एवं उप पुलिस अधीक्षक श्रीमती शैलजा पटवा के नेतृत्व में पुलिस प्रशिक्षण महाविद्यालय, इंदौर के अधिकारी-कर्मचारी तथा नव आरक्षक प्रशिक्षुओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की।
रैली के माध्यम से आमजन एवं प्रशिक्षुओं को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करते हुए नशामुक्त जीवन अपनाने का संदेश दिया गया। उपस्थित अधिकारियों ने सभी प्रतिभागियों से स्वयं नशे से दूर रहने तथा समाज को भी नशामुक्ति के प्रति जागरूक किया। अभियान का उद्देश्य युवाओं को नशे के दुष्परिणामों से अवगत कराना तथा स्वस्थ, सुरक्षित एवं नशामुक्त समाज के निर्माण के लिए प्रेरित करना है।
रैली के माध्यम से आमजन एवं प्रशिक्षुओं को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करते हुए नशामुक्त जीवन अपनाने का संदेश दिया गया। उप पुलिस अधीक्षक श्रीमती शैलजा पटवा ने सभी प्रतिभागियों को नशे से दूर रहने तथा समाज को भी नशामुक्ति के प्रति जागरूक रहने हेतु प्रेरक उद्बोधन दिया। अभियान का उद्देश्य युवाओं को नशे के दुष्परिणामों से अवगत कराना तथा स्वस्थ, सुरक्षित एवं नशामुक्त समाज के निर्माण के लिए प्रेरित करना है। रैली में निरीक्षक कल्पना चौहान , निरीक्षक प्रियंका काम्बले, निरीक्षक विक्रम चौहान, निरीक्षक अभय नेमा , निरीक्षक चन्द्रकला आर्वे, निरीक्षक सलीम खान , निरीक्षक इमरत लाल धुर्वे, निरीक्षक प्रहलाद डिंडोर एवं पीटीसी का अन्य स्टाफ उपस्थित रहा ।
No comments:
Post a Comment