पुलिस प्रशिक्षण
महाविद्यालय इंदौर में विभिन्न विषयों पर कैप्सूल कोर्सेस का आयोजन
अतिरिक्त पुलिस
महानिदेशक (प्रशिक्षण) श्री राजाबाबू सिंह पुलिस मुख्यालय भोपाल के निर्देशन तथा
पुलिस अधीक्षक श्री राजेन्द्र कुमार वर्मा के मार्गदर्शन में पुलिस प्रशिक्षण
महाविद्यालय में जनवरी माह के अंतिम सप्ताह में विभिन्न विषयों पर कैप्सूल कोर्सेस
का आयोजन किया गया । जिसमें उप पुलिस
अधीक्षक श्रीमति शैलजा पटवा द्वारा “लोक मैदान कार्य में लगे पुलिस कर्मी ” विषय
पर, निरीक्षक श्रीमति अमृता सोलंकी द्वारा समाज के कमजोर वर्गों के प्रति
संवेदनशीलता एवं जाति का बोध एवं साम्प्रदायिकता की भावना व आंदोलन विषय पर, निरीक्षक श्रीमति सरोज खत्री द्वारा व्यक्तित्व
विकास के आयाम चेतना तथा मानव मूल्यों के संबंध तथा व्यक्तित्व विकास में उपयोग
में आने वाले अंग्रेजी के प्रमुख शब्दावली या व्यवहारिक सूची का निर्माता विषय पर
एवं उप निरीक्षक सुश्री दिव्यज्योति गोयल द्वारा सामाजिक धार्मिक पूर्वागृह और
पुलिस आचरण विषय पर व्याख्यान दिया गया ।
कैप्सूल कोर्स में इकाई के अन्य अधिकारी / कर्मचारी सहित 78 वे बुनियादी प्रशिक्षण
सत्र के प्रशिक्षु नवआरक्षक उपस्थित रहकर लाभान्वित हुये ।
.jpeg)

.jpeg)
.jpeg)

.jpeg)

.jpeg)


.jpeg)


No comments:
Post a Comment