Friday, February 20, 2026

 पुलिस प्रशिक्षण महाविद्यालय इंदौर में STRENTHENING STATE/DISTRICT POLICE FOR EFFECTIVE ENFORCEMENT OF VISA REGIME”  विषय पर एक दिवसीय सेमिनार/ वेबीनार क्रार्यक्रम का आयोजन।

अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (प्रशिक्षण) श्री राजाबाबू सिंह पुलिस मुख्यालय भोपाल के निर्देशन तथा पुलिस अधीक्षक श्री राजेन्द्र कुमार वर्मा के मार्गदर्शन में पुलिस प्रशिक्षण महाविद्यालय, इन्दौर में “STRENTHENING STATE/DISTRICT POLICE FOR EFFECTIVE ENFORCEMENT OF VISA REGIME” विषय पर सेमीनार / वेबीनार का आयोजन किया गया जिसमें ADPO सलमा राणा जिला कोर्ट उज्जैन द्वारा व्याख्यान दिया गया । जिसमें उनके द्वारा वीज़ा नियमों के प्रभावी प्रवर्तन, विदेशी नागरिकों की निगरानी, राज्य एवं जिला पुलिस की भूमिका तथा समन्वय तंत्र को सुदृढ़ करने जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत चर्चा की गई। कार्यक्रम का उद्देश्य पुलिस अधिकारियों को वीज़ा कानूनों की व्यवहारिक जानकारी प्रदान कर उनकी कार्यक्षमता में वृद्धि करना रहा। उक्त सेमीनार / वेबीनार में पीटीसी इन्दौर के अधिकारी / कर्मचारी एवं 78वें बुनियादी प्रशिक्षण सत्र के नव आरक्षक उपस्थित रहे ।






No comments:

Post a Comment