पुलिस प्रशिक्षण महाविद्यालय इंदौर में 21 किलोमीटर की हॉफ
मैराथन सम्पन्न
अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (प्रशिक्षण) श्री
राजाबाबू सिंह पुलिस मुख्यालय भोपाल के निर्देशन तथा पुलिस अधीक्षक, पीटीसी
इंदौर श्री राजेन्द्र कुमार वर्मा के मार्गदर्शन में आज दिनांक 21/02/2026 को 21
किलोमीटर की हॉफ मैराथन का आयोजन किया गया जिसमें इकाई में संचालित 78वें नव
आरक्षक बुनियादी प्रशिक्षण सत्र के प्रशिक्षुओं ने भाग लिया। इस आयोजन का उद्देश्य
पुलिस प्रशिक्षण के दौरान शारीरिक और मानसिक रूप से फिट रहने के महत्व को बढ़ावा
देना है।
यह आयोजन न केवल शारीरिक स्वास्थ्य को बढ़ावा
देता है, बल्कि टीम वर्क और अनुशासन की भावना को भी मजबूत करता है।
21 किलोमीटर हॉफ मैराथन में निम्नलिखित प्रशिक्षुओं द्वारा सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन
किया गया है - चेस्ट नं 1122 मनोज कुमार गोंड प्रथम,
चेस्ट नं 1100 अजय कुमार द्वितीय , चेस्ट
नं 1050 उदय प्रताप सिंह तृतीय स्थान पर रहे। महिला प्रशिक्षुओं में चेस्ट नं 74
प्रियंका मीणा प्रथम, चेस्ट नं
84 उपमा दांगी द्वितीय, चेस्ट नं
276 पूजा तृतीय स्थान पर रहे।
No comments:
Post a Comment