Tuesday, February 3, 2026

 

पुलिस प्रशिक्षण महाविद्यालय, इंदौर में सैनिक सम्मेलन सम्पन्न

अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (प्रशिक्षण) श्री राजाबाबू सिंह पुलिस मुख्यालय भोपाल के निर्देशन तथा पुलिस अधीक्षक श्री राजेन्द्र कुमार वर्मा की अध्यक्षता में आज दिनांक 03/02/2026 को 78 वें सत्र के नवआरक्षकों की समस्याओं को पुलिस अधीक्षक श्री राजेन्द्र कुमार वर्मा द्वारा सैनिक सम्मेंलन के माध्यम से सुना गया । पुलिस अधीक्षक द्वारा धार भोजशाला ड्यूटी लगन व मेहनत से संपादित करने हेतु नव आरक्षकों का उत्साहवर्धन करते हुए शुभकामनाए दी साथ ही नव आरक्षकों के जेल भ्रमण का मूल्यांकन किया । एवं अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये । तत्पश्चात नवआरक्षकों ने अपनी-अपनी समस्याओं से श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय को अवगत करवाया, बाद पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा नवआरक्षकों की समस्याओं के तत्काल निवारण कर संबंधित शाखा एवं संबंधित अधिकारी/कर्मचारियों को दिशा-निर्देश दिये गये । उसके उपरांत सैनिक सम्मेलन का समापन किया । उक्त सम्मेलन मे अति. पुलिस अधीक्षक श्रीमती गीता चौहान, समस्त राजपत्रित अधिकारीगण एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहे । सैनिक सम्मेलन की समाप्ति पर उप पुलिस अधीक्षक श्रीमती शैलजा पटवा  द्वारा आभार प्रकट किया गया । एवं निरीक्षक अमृता सोलंकी द्वारा मंच संचालन किया गया ।















No comments:

Post a Comment