Sunday, February 22, 2026

 

पुलिस प्रशिक्षण महाविद्यालय, इंदौर में हार्टफुलनेस मेडिटेशन योग एवं ध्यान सत्रका विशेष आयोजन

 

अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (प्रशिक्षण) श्री राजाबाबू सिंह के मार्गदर्शन में तथा पुलिस अधीक्षक, पीटीसी इंदौर श्री राजेन्द्र कुमार वर्मा के निर्देशन में पुलिस प्रशिक्षण महाविद्यालय, इंदौर में दिनांक 22 फरवरी 2026 (रविवार) को पुलिस प्रशिक्षण महाविद्यालय में हार्टफुलनेस मेडिटेशनका कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य पुलिस अधिकारियों, कर्मचारियों एवं प्रशिक्षुओं को मानसिक संतुलन, आंतरिक शांति एवं तनाव प्रबंधन के प्रभावी उपायों से अवगत कराना था।

 

इस अवसर पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती गीता चौहान,  उप पुलिस अधीक्षक श्रीमती राममूर्ति शाक्य, मानसेवी उप पुलिस अधीक्षक श्रीमती अलका सिंगार, पीटीसी के अधिकारीगण/कर्मचारीगण तथा 78वें सत्र के प्रशिक्षणार्थी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का प्रारंभ ज़ूम लिंक के माध्यम से किया गया। सत्र के दौरान प्राणाहुतिके महत्व पर विस्तार से प्रकाश डाला गया तथा इसके माध्यम से मानसिक एवं भावनात्मक संतुलन प्राप्त करने की प्रक्रिया को समझाया गया‌।इस अवसर पर श्री सुजीत सिंह भदौरिया, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, दमोह द्वारा प्रेरक उद्बोधन दिया गया। उन्होंने अपने संबोधन में पुलिस सेवा जैसे चुनौतीपूर्ण कार्यक्षेत्र में मानसिक दृढ़ता एवं सकारात्मक दृष्टिकोण के महत्व पर बल दिया।हार्टफुलनेस रिलैक्सेशन एवं सामूहिक ध्यान सत्र में उपस्थित सभी अधिकारियों एवं प्रशिक्षुओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। सत्र के दौरान वातावरण अत्यंत शांत एवं सकारात्मक रहा, जिससे सभी प्रतिभागियों ने मानसिक शांति एवं एकाग्रता का अनुभव किया।









No comments:

Post a Comment