Tuesday, February 24, 2026

 

"DISASTER MANAGEMENT (आपदा प्रबंधन)" विषय पर एक दिवसीय सेमिनार आयोजित

अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (प्रशिक्षण) श्री राजाबाबू सिंह पुलिस मुख्यालय भोपाल के निर्देशन तथा पुलिस अधीक्षक श्री राजेन्द्र कुमार वर्मा के मार्गदर्शन में आज दिनांक 24/02/2026 को पुलिस प्रशिक्षण महाविद्यालय इंदौर में "DISASTER MANAGEMENT (आपदा प्रबंधन)"विषय पर सेमिनार आयोजित किया गया, सेमिनार में प्लाटून कमाण्डर श्री अश्विन चौधरी होमगार्ड इन्दौर द्वारा "DISASTER MANAGEMENT (आपदा प्रबंधन)" पर व्याख्यान दिया गया जिसमें उनके द्वारा आपातकालीन समय में पीड़ित व्यक्ति को रेस्क्यू करने के बारे में विस्तार में बताया गया, किसी व्यक्ति को अधिक चोट आने पर खून रोकने के चार प्रकारों में 01.Direct pressure,02.Pressure point, 03. Elevation एवं 04.Tourniquet तकनीकों को विस्तार से समझाया गया । एवं मौच आने पर उसे कैसे ठीक किया जाये इस पर उनके द्वारा RICE तकनीक R-Rest, I- icing,C-Compress,E-Elevation के बारे में बताया एवं आपदा प्रबंधन में उपयोग किये जाने वाले विभिन्न उपकरणों के बारे में भी समझाया एवं उपकरणों को दिखाया गया ।उक्त "DISASTER MANAGEMENT (आपदा प्रबंधन)" सेमीनार में पीटीसी इन्दौर के शासकीय सेवक एवं पीटीसी इन्दौर में 78वें सत्र के प्रशिक्षणरत नव आरक्षक उपस्थित रहें ।









No comments:

Post a Comment