Monday, March 2, 2026

 

उप पुलिस अधीक्षक श्रीमती अलका सिंगार, सूबेदार – अ शिवनारारण व्यास एंव उप निरीक्षक श्री हरिप्रसाद तिलवे को सेवानिवृत्ति पर दी गई विदाई।

 

पुलिस प्रशिक्षण महाविधालय इन्दौर की पुलिस अधीक्षक श्री राजेन्द्र कुमार वर्मा के मार्गदर्शन में संस्था से दिनांक 02/03/2026 को अर्धवार्षिकी सेवा पूर्ण कर उप पुलिस अधीक्षक श्रीमती अलका सिंगार, सूबेदार – अ शिवनारारण व्यास एंव उप निरीक्षक श्री हरिप्रसाद तिलवे सेवानिवृत्त हुए । सेवानिवृत्ति के अवसर पर संस्था की ओर से श्री राजेन्द्र कुमार वर्मा पुलिस अधीक्षक के द्वारा उप पुलिस अधीक्षक श्रीमती अलका सिंगार, सूबेदार – अ शिवनारारण व्यास एंव उप निरीक्षक श्री हरिप्रसाद तिलवे को शाल श्रीफल से सम्मानित कर उनके उज्जवल भविष्य हेतु शुभकामनाएं दी ।
















 

“पुलिस प्रशिक्षण महाविद्यालय, इन्दौर में अनुभव के स्तंभ कार्यक्रम आयोजित”*

अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (प्रशिक्षण) श्री राजाबाबु सिंह के मार्गदर्शन एवं पुलिस अधीक्षक श्री राजेन्द्र कुमार वर्मा के निर्देशन में दिनांक 02 मार्च  2026 को इकाई में “अनुभव के स्तंभ” पर नवाचार कार्यक्रम आयोजित किया गया। यह संगोष्ठी प्रत्येक माह के प्रथम सप्ताह में आयोजित किया जा रहा है । उक्त कार्यक्रम में इकाई में पदस्थ 55 ऐसे अधिकारी / कर्मचारी जिनका कार्यकाल लगभग 25 वर्ष से अधिक तथा उम्र 50 वर्ष से ऊपर है सम्मिलित हुए । कई प्रतिभागियों ने अपने सेवा काल के शुरुआती अनुभव, पारिवारिक संघर्ष और ड्यूटी से जुडी चुनौतिया साजा की ।  उक्त कार्यक्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती गीता चौहान एंव राजपत्रित अधिकारी तथा अधिकारी / कर्मचारी उपस्थित रहे ।









Tuesday, February 24, 2026

 

"DISASTER MANAGEMENT (आपदा प्रबंधन)" विषय पर एक दिवसीय सेमिनार आयोजित

अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (प्रशिक्षण) श्री राजाबाबू सिंह पुलिस मुख्यालय भोपाल के निर्देशन तथा पुलिस अधीक्षक श्री राजेन्द्र कुमार वर्मा के मार्गदर्शन में आज दिनांक 24/02/2026 को पुलिस प्रशिक्षण महाविद्यालय इंदौर में "DISASTER MANAGEMENT (आपदा प्रबंधन)"विषय पर सेमिनार आयोजित किया गया, सेमिनार में प्लाटून कमाण्डर श्री अश्विन चौधरी होमगार्ड इन्दौर द्वारा "DISASTER MANAGEMENT (आपदा प्रबंधन)" पर व्याख्यान दिया गया जिसमें उनके द्वारा आपातकालीन समय में पीड़ित व्यक्ति को रेस्क्यू करने के बारे में विस्तार में बताया गया, किसी व्यक्ति को अधिक चोट आने पर खून रोकने के चार प्रकारों में 01.Direct pressure,02.Pressure point, 03. Elevation एवं 04.Tourniquet तकनीकों को विस्तार से समझाया गया । एवं मौच आने पर उसे कैसे ठीक किया जाये इस पर उनके द्वारा RICE तकनीक R-Rest, I- icing,C-Compress,E-Elevation के बारे में बताया एवं आपदा प्रबंधन में उपयोग किये जाने वाले विभिन्न उपकरणों के बारे में भी समझाया एवं उपकरणों को दिखाया गया ।उक्त "DISASTER MANAGEMENT (आपदा प्रबंधन)" सेमीनार में पीटीसी इन्दौर के शासकीय सेवक एवं पीटीसी इन्दौर में 78वें सत्र के प्रशिक्षणरत नव आरक्षक उपस्थित रहें ।









Sunday, February 22, 2026

 

Law & Order, Basic Intelligence, District level Intelligence collection विषय पर सेमिनार आयोजित

अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (प्रशिक्षण) श्री राजाबाबू सिंह पुलिस मुख्यालय भोपाल के निर्देशन तथा पुलिस अधीक्षक श्री राजेन्द्र कुमार वर्मा के मार्गदर्शन में आज दिनांक 23/02/2026 को उप पुलिस अधीक्षक श्रीमती शैलजा पटवा द्वारा  Law & Order, Basic Intelligence, District level Intelligence collection विषय पर व्याख्यान दिया गया । उप पुलिस अधीक्षक श्रीमती शैलजा पटवा द्वारा अपने  व्याख्यान में बताया गया कि जिले में शांति-व्यवस्था में खुफिया सूचना (Intelligence) का संग्रहण पुलिस कार्यप्रणाली में अत्यन्त महत्वपूर्ण है। उक्त कार्यक्रम में पीटीसी इन्दौर के अधिकारी / कर्मचारी एवं 78वें नव आरक्षक बुनियादी प्रशिक्षण सत्र के लगभग 850 प्रशिक्षु उपस्थित रहे ।




 

पुलिस प्रशिक्षण महाविद्यालय, इंदौर में ‘हार्टफुलनेस मेडिटेशन योग एवं ध्यान सत्र’ का विशेष आयोजन

 

अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (प्रशिक्षण) श्री राजाबाबू सिंह के मार्गदर्शन में तथा पुलिस अधीक्षक, पीटीसी इंदौर श्री राजेन्द्र कुमार वर्मा के निर्देशन में पुलिस प्रशिक्षण महाविद्यालय, इंदौर में दिनांक 22 फरवरी 2026 (रविवार) को पुलिस प्रशिक्षण महाविद्यालय में ‘हार्टफुलनेस मेडिटेशन’ का कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य पुलिस अधिकारियों, कर्मचारियों एवं प्रशिक्षुओं को मानसिक संतुलन, आंतरिक शांति एवं तनाव प्रबंधन के प्रभावी उपायों से अवगत कराना था।

 

इस अवसर पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती गीता चौहान,  उप पुलिस अधीक्षक श्रीमती राममूर्ति शाक्य, मानसेवी उप पुलिस अधीक्षक श्रीमती अलका सिंगार, पीटीसी के अधिकारीगण/कर्मचारीगण तथा 78वें सत्र के प्रशिक्षणार्थी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का प्रारंभ ज़ूम लिंक के माध्यम से किया गया। सत्र के दौरान ‘प्राणाहुति’ के महत्व पर विस्तार से प्रकाश डाला गया तथा इसके माध्यम से मानसिक एवं भावनात्मक संतुलन प्राप्त करने की प्रक्रिया को समझाया गया‌।इस अवसर पर श्री सुजीत सिंह भदौरिया, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, दमोह द्वारा प्रेरक उद्बोधन दिया गया। उन्होंने अपने संबोधन में पुलिस सेवा जैसे चुनौतीपूर्ण कार्यक्षेत्र में मानसिक दृढ़ता एवं सकारात्मक दृष्टिकोण के महत्व पर बल दिया।हार्टफुलनेस रिलैक्सेशन एवं सामूहिक ध्यान सत्र में उपस्थित सभी अधिकारियों एवं प्रशिक्षुओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। सत्र के दौरान वातावरण अत्यंत शांत एवं सकारात्मक रहा, जिससे सभी प्रतिभागियों ने मानसिक शांति एवं एकाग्रता का अनुभव किया।









 

पुलिस प्रशिक्षण महाविद्यालय इंदौर में 21 किलोमीटर की हॉफ मैराथन सम्पन्न

अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (प्रशिक्षण) श्री राजाबाबू सिंह पुलिस मुख्यालय भोपाल के निर्देशन तथा पुलिस अधीक्षक, पीटीसी इंदौर श्री राजेन्द्र कुमार वर्मा के मार्गदर्शन में आज दिनांक 21/02/2026 को 21 किलोमीटर की हॉफ मैराथन का आयोजन किया गया जिसमें इकाई में संचालित 78वें नव आरक्षक बुनियादी प्रशिक्षण सत्र के प्रशिक्षुओं ने भाग लिया। इस आयोजन का उद्देश्य पुलिस प्रशिक्षण के दौरान शारीरिक और मानसिक रूप से फिट रहने के महत्व को बढ़ावा देना है।

यह आयोजन न केवल शारीरिक स्वास्थ्य को बढ़ावा देता है, बल्कि टीम वर्क और अनुशासन की भावना को भी मजबूत करता है। 21 किलोमीटर हॉफ मैराथन में निम्नलिखित प्रशिक्षुओं द्वारा सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया गया है - चेस्ट नं 1122 मनोज कुमार गोंड प्रथम, चेस्ट नं  1100 अजय कुमार द्वितीय , चेस्ट नं 1050 उदय प्रताप सिंह तृतीय स्थान पर रहे। महिला प्रशिक्षुओं में चेस्ट नं 74 प्रियंका मीणा प्रथम, चेस्ट नं  84 उपमा दांगी द्वितीय, चेस्ट नं  276 पूजा तृतीय स्थान पर रहे।















Friday, February 20, 2026

 

पुलिस प्रशिक्षण महाविद्यालय, इंदौर में महिला प्रशिक्षुओं के लिए सेमिनार आयोजित किया गया//

अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (प्रशिक्षण) श्री राजा बाबू सिंह के निर्देशन तथा पुलिस अधीक्षक पीटीसी, इंदौर श्री राजेंद्र कुमार वर्मा के मार्गदर्शन में आज दिनांक 20/02/2026 को 78वें सत्र की  महिला प्रशिक्षुओं के बीच मासिक धर्म स्वास्थ्य और स्वच्छता प्रबंधन (Menstrual Health & Hygiene Management) विषय पर  "Asani" (By women. For women.) पहल के तहत सेमिनार आयोजित किया गया।  सेमिनार के माध्यम से महिला पुलिस प्रशिक्षुओं को स्वच्छता के वैज्ञानिक तरीकों और स्वास्थ्य संबंधी आवश्यक जानकारी दी गई।







 पुलिस प्रशिक्षण महाविद्यालय इंदौर में “STRENTHENING STATE/DISTRICT POLICE FOR EFFECTIVE ENFORCEMENT OF VISA REGIME”  विषय पर एक दिवसीय सेमिनार/ वेबीनार क्रार्यक्रम का आयोजन।

अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (प्रशिक्षण) श्री राजाबाबू सिंह पुलिस मुख्यालय भोपाल के निर्देशन तथा पुलिस अधीक्षक श्री राजेन्द्र कुमार वर्मा के मार्गदर्शन में पुलिस प्रशिक्षण महाविद्यालय, इन्दौर में “STRENTHENING STATE/DISTRICT POLICE FOR EFFECTIVE ENFORCEMENT OF VISA REGIME” विषय पर सेमीनार / वेबीनार का आयोजन किया गया जिसमें ADPO सलमा राणा जिला कोर्ट उज्जैन द्वारा व्याख्यान दिया गया । जिसमें उनके द्वारा वीज़ा नियमों के प्रभावी प्रवर्तन, विदेशी नागरिकों की निगरानी, राज्य एवं जिला पुलिस की भूमिका तथा समन्वय तंत्र को सुदृढ़ करने जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत चर्चा की गई। कार्यक्रम का उद्देश्य पुलिस अधिकारियों को वीज़ा कानूनों की व्यवहारिक जानकारी प्रदान कर उनकी कार्यक्षमता में वृद्धि करना रहा। उक्त सेमीनार / वेबीनार में पीटीसी इन्दौर के अधिकारी / कर्मचारी एवं 78वें बुनियादी प्रशिक्षण सत्र के नव आरक्षक उपस्थित रहे ।