पुलिस प्रशिक्षण महाविद्यालय इंदौर में 79वें प्रशिक्षण सत्र के प्रशिक्षणार्थियों हेतु विभिन्न विषयों पर सेमिनार आयोजित
पुलिस प्रशिक्षण महाविद्यालय, इंदौर में पुलिस अधीक्षक श्रीमती वाहनी सिंह के निर्देशन में आज दिनांक 03 नवम्बर 2026 को 79वें प्रशिक्षण सत्र के प्रशिक्षणार्थियों हेतु विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर सेमिनार आयोजित किए गए।
आज के कार्यक्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती आरती सिंह द्वारा "चुनाव ड्यूटी व पुलिस की जिम्मेदारियां " विषय पर प्रशिक्षण प्रदान किया गया। निरीक्षक श्री विक्रम चौहान द्वारा "व्यक्तित्व विकास पुलिस आरक्षक के परिपेक्ष में" विषय पर प्रशिक्षण प्रदान किया गया। निरीक्षक श्रीमती दीपमाला धारु द्वारा "समाज के कमजोर वर्गों के प्रति संवेदनशीलता" विषय पर व्याख्यान दिया गया।
No comments:
Post a Comment