Wednesday, July 24, 2024

 

पुलिस मुख्यालय भोपाल के निर्देशानुसार पुलिस अधीक्षक श्रीमती यांगचेंग डोलकर भूटिया  के मार्गदर्शन में श्रीमती सौम्या जैन अति0 पुलिस अधीक्षक पुलिस प्रशिक्षण महाविद्यालय इन्दौर के नेतृत्व में सामाजिक सारोकार अभियान के तहत, जीवन अनमोल विषय पर आज दिनांक 24/07/2024 को स्थानीय सेंट पाल स्कूल इन्दौर के सभागृह में सेमीनार आयोजित किया गया।  कार्यक्रम के प्रारंभ में सेंट पाल स्कूल के फादर श्री सी0वी0 जोजेफ द्वारा अतिथियों को पुष्प गुच्छ प्रदान कर  स्वागत किया गया । तत्पश्चात मुख्य वक्ता डाक्टर श्री रमन शर्मा, मनोवैज्ञानिक मेदान्ता हास्पिटल इन्दौर एवं श्रीमती माया बोहरा, मनोवैज्ञानिक एवं सामाजिक कार्यकर्ता ने कक्षा 10वीं, 11वीं, 12वीं के करीब 500 से अधिक छात्रों के उत्साहवर्धन हेतु जीवन अनमोल विषय पर सारगर्भित व्याख्यान दिया और अपने अनुभव साझा किये ।

पूरी दुनिया में प्रतिवर्ष आठ लाख आत्महत्यायें डिप्रेशन या अवसाद के कारण ही होती हैं।  छात्रों के मन मस्तिष्क पर उत्पन्न होने वाले दुष्प्रभावों के कारण अवसाद से बचने के उपाय बताये गये। निरीक्षक श्रीमती अमृता सोलंकी द्वारा 01 जुलाई 2024 से लागू नये कानूनों के बारे में सरल भाषा में छात्रों को समझाकर जागरूक किया गया।

श्रीमती सौम्या जैन द्वारा छात्रों को अभियान के बारे में और सेमीनार की उपयोगिता के संबंध में  विस्तार से उदाहरण के साथ सोशल मीडिया के उपयोग एवं दुरपयोग के बारे में समझाया गया । जीवन अनमोल पुलिस प्रशिक्षण महाविद्यालय द्वारा एक पहल है, जिसमें युवा पीढी को अपने और अपने साथीगण के मानसिक स्वास्थ्य का भी उतना ही ध्यान रखने के लिये प्रेरित किया जाता है । जितना हम शारीरिक स्वास्थ्य के प्रति सजग रहते हैं ।

आजकल के वच्र्यूवल युग के कारण हम अपनों के पास होकर भी कई बार दूरी महसूस करते हैं और अपनी समस्या अपने ही मन में रखते हैं और धीरे-धीरे तनाव हमारे मन में घर कर जाता है ।

 जितना तनाव हम अपने मन में रखेंगे उतना ही तनाव हमसे जुडा रहेगा  भारत में हर रोज लगभग 30 आत्महत्याये होती है, जिनमें प्रभावितों की उम्र महज 18 या उससे भी कम होती है । कार्यक्रम के अंत में श्री अनिल कुमार वर्मा उप पुलिस अधीक्षक,

 श्री सूरज नांगवंशी निरीक्षक, एवं श्री महेन्द्र पाण्डेय निरीक्षक, पीटीसी इन्दौर के द्वारा छात्रों में पुलिस के प्रति डर एवं भ्रांतियों से निजात दिलानें हेतु जोशीला उर्जावान सामूहिक गीत प्रस्तुत किया गया।

कार्यक्रम का संचालन श्री आनन्द चैहान निरीक्षक पीटीसी इन्दौर द्वारा एवं आभार प्रदर्शन सुश्री लीना चंदेल, सेंट पाल स्कूल इन्दौर के द्वारा किया गया। कार्यक्रम में श्रीमती गीता चैहान, उप पुलिस अधीक्षक पीटीसी इन्दौर विशेष रूप से उपस्थित रही।















Tuesday, July 23, 2024

 

आस्था वृद्धजन सेवा आश्रम परदेशीपुरा में पीटीसी इन्दौर ने लगाया स्वास्थय शिविर।

पुलिस मुख्यालय की प्रशिक्षण शाखा के निर्देशानुसार सामाजिक सरोकार कार्यक्रम के अंतर्गत पुलिस प्रशिक्षण महाविधालय,इन्दौर की पुलिस अधीक्षक श्रीमती यांगचेन डोलकर भुटिया के मार्गदर्शन में आस्था वृद्धजन सेवाश्रम परदेशीपुरा में श्री अरविन्दो अस्पताल उज्जैन रोड़ के सौजन्य से आज 23/7/2024 को दोपहर 12.00 बजे से आश्रम में रहने वाले कुल 53 वृद्धजनों के स्वास्थय की जाँच एवं सामान्य दवाओं का वितरण करने हेतु ,एक दिवसीय स्वास्थय शिविर लगाया गया ।

            स्वास्थय शिविर में  अरविन्दो अस्पताल की डा. मनीषा चौहान ,

फार्मासिस्ट श्री बृजेश सोनी ,नर्सिंग स्टाफ श्री पदम सिहं के द्वारा वृद्धजनों की सामान्य प्रकार की जाँचे कर उन्हें आवश्यकता अनुसार विटामिन एवं प्रोटीन की दवाईयां दी गई ।

            उक्त शिविर के दौरान श्री राजीव त्रिपाठी उपपुलिस अधीक्षक एवं श्री आन्नद चौहान निरीक्षक पीटीसी इन्दौर के द्वारा वृद्धाश्रम में सभी वृद्धों से व्यक्तिगत चर्चा कर उनके परिजनो के बारे में एवं वृद्धाश्रम में कब से व क्यों आना पड़ा के सम्बंध में चर्चा की ,

इसके  साथ ही सभी वृद्धजनों को उनके काम आने वाले नवीन कानूनों के बारे में भी अवगत कराया ।

आस्था वृद्धजन सेवाश्रम को कल्याण मित्र समिति के द्वारा वर्ष 1988 से चलाया जा रहा है।आज के स्वास्थय शिविर को सफल बनाने में श्री राकेश दीक्षित अध्यक्ष ,

श्री डी.एस.उपाध्याय सचिव,

श्री विकाश रोकड़े कोषाध्यक्ष,

एवं श्रीमती सोनिया का सराहनीय योगदान रहा है।

अरविन्दो अस्पताल की मेडीकल टीम का आभार श्री आनन्द चौहान निरीक्षक के द्वारा प्रकट किया गया।












Thursday, July 11, 2024

 

मध्य प्रदेश शासन के एक पेड़ मां के नाम  वृक्षारोपड़ अभियान अंतर्गत पुलिस मुख्यालय के निर्देशानुसार आज दिनांक 11/07/2024 को पुलिस प्रशिक्षण महाविधालय इन्दौर के कैम्पस में श्रीमती यांगचेन डोलकर भुटिया पुलिस अधीक्षक PTC इंदौर के मार्गदर्शन में श्रीमती सुनीता रावत

श्रीमती सौम्या जैन अति.पुलिस अधीक्षक गण एवं

श्रीमती पूर्ति तिवारी ,श्रीमती शैलजा पटवा, श्री राजीव त्रिपाठी उपपुलिस अधीक्षक गण के द्वारा पीटीसी इन्दौर के लगभग 150 शासकीय सेवकों के साथ PTC इंदौर के कैम्पस में फलदार पौधों से वृक्षारोपड़ किया । सभी शासकीय सेवकों ने वायुदूत (अंकुर)

एक पेड़ मां के नाम एप पर उनके द्वारा लगाये गये पौधों के नाम का उल्लेख करते हुए स्वयं की फोटो अपलोड की हैं ।एवं सभी ने लगाये गये पौधों की देखरेख करने एवं उन्हें बड़ा होने तक सुरक्षित रखने का वादा किया है ।

PTC इंदौर के कैम्पस का वातावरण बहुत सुरम्य एवम पर्यावरण हितैषी है इस वृक्षारोपण से पर्यावरण में एवम जल वृद्धि में अत्यधिक सुधार होने की प्रबल संभावना है।












 आज दिनांक 10/07/2024 को पुलिस प्रशिक्षण महाविद्यालय इंदौर द्वारा सामाजिक सरोकार के अंतर्गत जीवन ज्योति बालिका गृह राऊ में  लैंगिक अपराधों से सुरक्षा के संबंध में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। 


 उक्त कार्यक्रम के दौरान उप पुलिस अधीक्षक श्रीमती पूर्ति तिवारी के द्वारा बालिकाओं को सुरक्षा एवं कानूनी अधिकारों के संबंध में जानकारी दी गई, सहायक पुलिस आयुक्त रुबीना मिजवानी के द्वारा लैंगिक अपराधों से सुरक्षा एवं रोकथाम के संबंध में जानकारी दी गई, थाना प्रभारी राऊ निरीक्षक राजपाल सिंह राठौर के द्वारा थाने में अपराधों की सूचना और उसकी कानूनी प्रक्रिया से अवगत कराया गया, निरीक्षक स्वराज डाबी के द्वारा नवीन कानून के अंतर्गत बालिकाओं की सुरक्षा के संबंध में नए प्रावधानों की जानकारी दी गई, उप निरीक्षक शिवम ठक्कर के द्वारा साइबर अपराध एवं उनसे बचाव के संबंध में जानकारी दी गई। उक्त जागरूकता कार्यक्रम के दौरान बालिका गृह की बालिकाओं के द्वारा लैंगिक सुरक्षा के अलावा अपने कैरियर और उच्च शिक्षा की जानकारी के संबंध में भी अभिरुचि व्यक्ति की गई, जिस पर पुलिस अधिकारियों के द्वारा बालिकाओं को कैरियर संबंधी एवं उच्च शिक्षा के संबंध में भी जानकारी दी गई।


कार्यक्रम के दौरान जीवन ज्योति बालिका गृह संचालिका श्रीमती सीमा गुप्ता के द्वारा उक्त जागरूकता कार्यक्रम के आयोजन हेतु आभार व्यक्त किया गया, उक्त कार्यक्रम में बाल कल्याण अधिकारी श्रीमती लेखा साहू, गृह माता/संचालिका श्रीमती नेहा भार्गव भी उपस्थित रही।














Thursday, July 4, 2024

 

नवीन कानूनों के बारे में पीटीसी इन्दौर विवेचकों को कर रहा है प्रशिक्षित।

 पुलिस मुख्यालय भोपाल के निर्देशानुसार पुलिस प्रशिक्षण महाविधालय इन्दौर की पुलिस अधीक्षक श्रीमती यांगचेन डोलकर भूटिया के मार्गदर्शन में दिनांक 02/07/2024 से 04/07/2024 तक तीन दिवस के प्रशिक्षण सत्र में प्रधान आरक्षक से उप पुलिस अधीक्षक स्तर तक के विवेचकों के लिए लगातार आयोजित किये जा रहे हैं। पीटीसी इन्दौर के कांफ्रेंस हॉल में हाईब्रिड मोड (ऑफलाईन/ऑनलाईन) से प्रशिक्षण दिया जा रहा है। दिनांक 02/07/2024 से आज 04/07/2024  जिसमे पुलिस की बिभिन्न इकाइयों जैसे STF,ATS,लोकायुक्त,EOW, नारकोटिक्स, RAPTC के विवेचना इन्दौर के कुल75 एवं पीटीसी इन्दौर में दिये जा रहे ऑफलाईन प्रशिक्षण के साथ-साथ ही ऑनलाईन मोड से जिला खरगौन, जिला खण्डवा, जिला बडवानी ,जिला बुरहानपुर एवं RAPTC के कुल 732 विवेचना अधिकारियों को प्रशिक्षित किया गया है । पुलिस प्रशिक्षण महाविधालय इन्दौर की अति. पुलिस अधीक्षक (प्रशिक्षण) श्रीमती सौम्या जैन एवं उप पुलिस अधीक्षक श्री राजीव त्रिपाठी, उप पुलिस अधीक्षक श्रीमती राम मूर्ति शाक्य के द्वारा लगातार प्रयास कर सुश्री ज्योति आर्य, सहायक जिला अभियोजन,श्री विनय गुप्ता,श्री राजेश शुक्ला सहायक जिला अभियोजन अधिकारीगण से विवेचना अधिकारियों को न्यू क्रिमिनल संबंधी प्रशिक्षण कराया जा रहा है।पुलिस मुख्यालय के निर्दशानुसार सभी विवेचकों की एल.एम.एस. से परीक्षा लेकर उन्हें प्रमाण पत्र भी आनलाईन दिये जावेगे, प्रशिक्षण सत्र को सफलता पूर्वक संचालन कराने में संस्था के श्री आनन्द चौहान निरीक्षक तथा प्रशिक्षण में भूमिका निभाने वाले पुलिस प्रशिक्षण महाविधालय इन्दौर के समस्त एडीपीओ गण निरीक्षक गण एवं अन्य स्टाफ का  सराहनीय योगदान रहा है।








Monday, July 1, 2024

 

आज दिनांक 01/07/2024 को पुलिस प्रशिक्षण महाविद्यालय इंदौर द्वारा आंगनबाड़ी केंद्र महादेव नगर में सामाजिक सरोकार कार्यक्रम संपन्न किया गया। सामाजिक सरोकार कार्यक्रम के तहत उप पुलिस अधीक्षक श्रीमती शैलजा पटवा द्वारा आंगनबाड़ी केंद्र के सभी बच्चों एवं महादेव नगर के रहवासियों को नवीन आपराधिक कानून की जानकारी उपलब्ध करायी गयी तथा जनसंवाद किया गया।

कार्यक्रम के दौरान कार्यवाहक उप पुलिस अधीक्षक श्रीमती  राममूर्ति शाक्य  तथा जन विकास सोसाइटी के सुरेश परमार उपस्थित थे तथा  आरक्षक ज्योति ठाकुर , आरक्षक दीपक , आरक्षक जितेंद्र ने सराहनीय योगदान दिया।











 पुलिस प्रशिक्षण महाविद्यालय इंदौर में आज दिनांक 1-7-2024 को मेंटल हेल्थ अवेयरनेस एंड मेंटल वेल बीइंग की एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित की गई कार्यशाला में डॉक्टर श्री जितेंद्र तोमर एसोसिएट प्रोफेसर डिपार्टमेंट आफ फॉरेंसिक मेडिसिन एम.जी.एम मेडिकल कॉलेज इंदौर द्वारा मेंटल वेल बीइंग की कार्यशाला ली गई।

उक्त कार्यशाला में पीटीसी के अधिकारी /कर्मचारी सम्मिलित हुए और मेंटल हेल्थ से संबंधित लाभ लिया।