Wednesday, October 10, 2018

आभास कार्यक्रम के अंतर्गत स्वास्थ्य और पोषण विषय पर व्याख्यान

           आज दिनांक 10:10 18 को पुलिस मुख्यालय के आदेशानुसार इकाई के पुलिस  अधीक्षक श्री अजय सिंह के निर्देशन में पुलिस परिवार के सदस्यों के लिए कार्यक्रम आभास चलाया गया।।
           इस कार्यक्रम के अंतर्गत स्वास्थ्य एवं पोषण विषय पर व्याख्यान देने के लिए देवी अहिल्या विश्वविद्यालय के प्रोफेसर श्री अजय साहनी ने  संतुलित भोजन और स्वास्थ्य शरीर के बारे में जानकारी दी ।  श्री साहनी ने बताया कि हमें भोजन दिन में 5 बार करना चाहिए ,  जब प्यास लगे तब पानी अवश्य पी लें, आवश्यकता से अधिक पानी पीने पर किडनी पर दबाव पड़ता है , भोजन शून्य फैटी नहीं होना चाहिए, बच्चों को फास्ट फूड देने से बचना चाहिए,  घर पर ही विभिन्न प्रकार के भोजन बनाकर बच्चों को दें, अपने वेट के अनुसार उतने ही ग्राम  प्रोटीन अवश्य लें,  भोजन में रेशेदार सब्जियों का उपयोग करें और भोजन उपरांत कोई एक फल अवश्य खाने की आदत डालें । 
    श्री साहनी ने चावल और आलू खाने से बढ़ने वाले मोटापे के संशय को तर्क अनुसार दूर किया और भोजन के संबंध में पूछे गए सवालों के जवाब दिए। 







No comments:

Post a Comment