Friday, July 6, 2018

पीड़ित की समस्या से बढ़कर अपनी समस्या नहीं होना चाहिए और म.प्र. पुलिस के गौरवशाली इतिहास के आगे के पन्ने आपको जोड़ने है- श्री के.एन. तिवारी विशेष पुलिस महानिदेशक (प्रशिक्षण)

         72 वें सत्र के नवआरक्षकों से रूबरू होने के लिये श्री के.एन. तिवारी पुलिस महानिदेशक (प्रशिक्षण) मध्यप्रदेश का इकाई में दिनांक 6.7.18 को आगमन हुआ, जिनका स्वागत पुलिस अधीक्षक पीटीसी श्री अजय सिंह ने पुष्प गुच्छ देकर किया एवं मुख्य  अतिथि महोदय ने मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यापर्ण भी किया । इकाई प्रमुख श्री अजय सिंह ने महाविद्यालय का परिचय देते हुये कहा कि यह प्रशिक्षण केंद्र स्वतंत्रता के पूर्व भी सेना का प्रशिक्षण केंन्द्र  था । 
        संक्षिप्त परिचय पश्चात पुलिस महानिदेशक महोदय ने नवआरक्षकों को संबोधित करते हुये कहा कि मध्यप्रदेश पुलिस ने अपनी मेहनत से गौरवशाली इतिहास लिखा है और विभिन्न कठिनाईयों को  पार कर समाज की सेवा  करने की परंपराऐं भी निभाईं  है ।  मप्र के उत्तरी भागों में दस्यु उन्मूलन, बालाघाट डिंडोरी, जगदलपुर, बस्तर (अब छत्तीसगढ़ में), में नक्सली समस्या एवं मालवा में सिमी जैसी प्रतिबंधित संगठनों के खिलाफ कार्यवाही करते हुये उससे संबंधित 200 लोगों को सीखचों के पीछे पहुंचाकर अपनी देश भक्ति जनसेवा का अद्भुत उदाहरण पेश किया है ।  मैडल, प्रशंसाऐं और अवार्ड प्राप्त करने में काफी उर्जा लगानी पड़ती है तभी  हम सर उंचा करके चलने में समर्थ होते हैं ।  
       आप लोग समाज के पीड़ित व्यक्तियों की समस्याओं  को ध्यान से सुनें और पीड़ितों को कष्ट देने वाले व्यक्तियों को कानून की बाजुओं की ताकत से सीखचों के पीछे पहुचाऐं  । आपको अपनी परेशानी भूलकर पीड़ित एवं सताए हुये व्यक्तियों के साथ खड़े होना होगा   । पीड़ितों को न्याय दिलाने के लिये अपनी जान की बाजी लगाने की परंपरा भी मध्यप्रदेश पुलिस की है । अतिथि महोदय ने अपने संबोधन में नवआरक्षकों में देश सेवा का जोश भरते हुये  कहा कि हमें हर स्तर पर असामाजिक तत्वों के खिलाफ कार्यवाही करनी है और समाज की अपेक्षाओं के अनुरूप खरा उतरना है । 
      अंत में कहा कि इस प्रशिक्षण शाला मेंं आप अपना हौसला उंचा रख कर प्रशिक्षण लें एवं अपनी दक्षता, चौकसी बढ़ाऐं जिससे इस चौकसी से समाज को लाभ हो एवं भारत माता के सच्चे सपूत साबित हों । कार्यक्रम के उपरांत मुख्य अतिथि महोदय को पुलिस प्रशिक्षण महाविद्यालय की ओर से पुलिस अधीक्षक श्री अजय सिंह द्वारा  एक स्मृति चिन्ह भेंट किया गया। विशेष पुलिस महानिदेशक (प्रशिक्षण) ने 64 कंप्यूटर कैडेट्सों के बुनियादी प्रशिक्षण के पूर्ण होने पर उनके साथ फोटो खिंचवाकर  परिसर में एक कटहल के पौधे को भी रोपित किया। इसके पश्चात महाविद्यालय में नवआरक्षकों के हॉस्टल, परेड ग्राउण्ड  एवं चिकित्सालय का अवलोकन में पायी गयी स्वच्छता एवं व्यवस्था पर प्रसन्नता व्यक्त की । मैस में तैयार किये जा रहे भोजन की गुणवत्ता की जानकारी भी मुख्य अतिथि महोदय ने नवआरक्षकों से ली । संपूर्ण भ्रमण कार्यकम पश्चात इकाई के पदस्थ अधिकारियों की एक बैठक लेकर 1400 नवआरक्षकों के विशाल बैच के  बेहतर प्रशिक्षण   के लिये जरूरी संसाधनों की उपलब्धता के बारे में जरूरी दिशा निर्देश दिये । 
   

 

 





















Monday, July 2, 2018

हम जनता की सेवा एवं मदद करने के लिये ही पुलिस बने है-एडीजी श्री अजय शर्मा

       महाविद्यालय में दिनांक 02.7.18 को ”उन्मुखीकरण कार्यक्रम“ का आयोजन हुआ इसके मुख्य अतिथि इंदौर झोन के एडीजी श्री अजय शर्मा थे । उन्होंने मॉ सरस्वती की प्रतिमा पर दीप प्रज्जवलित एवं माल्यापर्ण  कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया । पूजन पश्चात इकाई के पुलिस अधीक्षक श्री अजय सिंह ने इकाई का परिचय दिया ।
          पधारे मुख्य अतिथि महोदय ने  प्रशिक्षुओं को संबोधित करते हुये कहा कि पुलिस विभाग में चयन होने पर आपको बहुत-बहुत बधाई अब आप पुलिस परिवार के सदस्य हो चुके हो और पुलिस के सम्मान की बढ़ोत्तरी करने की जिम्मेदारी आपकी है।  यह आपके लिये गर्व का विषय है कि  आप देश के सर्वश्रेष्ठ पुलिस प्रशिक्षण संस्थान में प्रशिक्षण ले रहे है और पुलिस अधीक्षक अजय सिंह जैसे अधिकारी के निर्देशन में प्रशिक्षण ले रहे हैं।   प्रशिक्षण के प्रारंभ में कठिनाई तो होती है लेकिन कुछ अंतराल के उपरांत आपको यह प्रशिक्षण अच्छा लगने लगेगा।   प्रशिक्षण के दौरान हीरे जैसी चमक आपको प्राप्त करना है, आप सर्वात्तम रहोगे तो संस्थान सर्वोत्तम रहेगा।  आगामी समय में चुनाव होना है जिससे आप लोगों को मेहनत से कार्य करना है ।
 आपको अनुशासन में रहकर उत्साह, खुश एवं रूचि लेकर  प्रशिक्षण प्राप्त करना है  जिससे आपका स्वास्थ्य सही रहे।  एडीजी सर ने नवीन तकनीकि के बारे में बताते हुये कहा कि आपको नयी तकनीकि विकसित नहीं करती है बल्कि नवीन तकनीकि का उपयोग कानून व्यवस्था बनाये रखने में कैसे होगा  यह जानकारी रखनी है।  पुलिस अधिकारी हर तरह का विशेषज्ञ होता है उसको वाहन चलाना, फायरिंग करना, विवेचना करना आना चाहिए । 
        हम जनता की सेवा और उनकी मदद के लिये ही बने है और कमजोर व्यक्तियों की सहायता करना हमारी प्रथम जिम्मेदारी है । आप अनुशासन, अच्छाई और ईमानदारी के साथ कार्य करें तो पूरा पुलिस परिवार आपके साथ रहेगा । उन्होंने  अपने उद्बोधन में आगे कहा कि भीड़, आंदोलन, मेला जैसी कानून व्यवस्था में आपका व्यवहार महत्वपूर्ण स्थान रखेगा, आप लोगों के सामने कोई परेशानी हो तो आपने वरिष्ठ अधिकारियों को अवश्य अवगत करायें और अंत में कहा कि आप अनुशासन एवं स्वास्थ्य का ध्यान रखते हुये खुश एवं प्रसन्न रह कर प्रशिक्षण प्राप्त करें जिससे म.प्र. पुलिस का नाम रोशन हो ।  







  


Sunday, July 1, 2018

"The Hero TOI Green Drive" कार्यक्रम में इकाई महत्वपूर्ण योगदान


मध्यप्रदेश वन विभाग के सहयोग से दैनिक समाचार पत्र The Tims Of India एवं हीरो मोटो कोर्प की ओर से आयोजित "The Hero TOI Green Drive" कार्यक्रम में शहर से 30 किलोमीटर दूर माचल हिल पर दिनांक 01-07-18 को प्रात 8 बजे पौधारोपण किया गया  जिसमें  इकाई के 1000 नवआरक्षकों ने भी इस हिल स्टेशन पर  पहुंच कर पौधारोपण किया ।
"The Hero TOI Green Drive" कार्यक्रम वर्ष 2015 से चलाया जा रहा है और यह चतुर्थ वर्ष है । इस संपूर्ण कार्यक्रम लगभग 3 लाख वृक्ष लगाये जा चुके है और 5 लाख वृक्ष लगाने का लक्ष्य रखा गया है ।








इस कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक पीटीसी श्री अजय सिंह  ने मुख्य वन संरक्षक श्री पुरूषोत्तम धीमान डीएफओ आरपी राय एसडीओ आरएन सक्सेना हीरो मोटर कॉप के सीएसआर हेड श्री विजय सेठी सार्थक ग्रुप संत निरंकारी चेरीटेबल फाउंडेशन के पधाधिकारी हरिओम हायर सेकेन्ड्री स्कूल के बच्चों के साथ भी  पौधारोपण किया

Friday, June 29, 2018

नवआरक्षकों का ऑपन हाउस सेशन पुलिस अधीक्षक श्री अजय सिंह के निर्देशन में संपन्न ।

 नवआरक्षकों की समस्याओं को ध्यान में रखते हुऐ महाविद्यालय के पुलिस  अधीक्षक श्री अजय सिंह के निर्देशन में आज दिनांक 29.06.18 को एक ऑपन हाउस सेशन आयोजित किया गया ।  इस सेशन में नवआरक्षकों ने अपनी अपनी समस्याऐं रखीं जिसमें पानी की समस्या, परेड कार्यक्रम की समस्या के साथ  आसपास  के क्षेत्रों के भ्रमण का भी प्रस्ताव नवआरक्षकों ने रखा ।  महिला नव आरक्षक 310 दीपा उपाध्याय ने लेडीज डॉक्टर की आवश्यकता बताई  ।  चेस्ट क्र 1386 विकास ने  आउटपास का समय बढाने का निवेदन किया जिस पर पुलिस अधीक्षक  ने उपुअ आउटडोर डॉ चंचल नागर को आवश्यक कार्यवाही करने का आदेश दिया उपरांत चेस्ट 323 रश्मि शर्मा का रोल कॉल का समय कम करने के निवेदन पर सीडीआई श्री सीताराम नलवाया को आवश्यक कार्यवाही के लिये निर्देशित किया । मनवआर  प्रियंका का   दैनिक समाचार पत्र बुलाने का निवेदन पर पुलिस अधीक्षक श्री अजय सिंह ने रक्षित निरीक्षक को आवश्यक कार्यवाही के लिये कहा ।  मनआर 45 शिवानी द्वारा इकाई में दिये जा रहे बेहतर प्रशिक्षण के लिये  सभी अधिकारियों का धन्यवाद दिया जिसका समर्थन  उपस्थित सभी लगभग 1500  नवआरक्षकों ने अपनी करतल ध्वनि से किया ।  कार्यक्रम के समापन पर पुलिस अधीक्षक ने नवआरक्षकों को संबोधित करते हुए कहा कि समाज और देश की सुरक्षा की जबावदारी समाज के अन्य लोगों के मुकाबले आपके उपर ज्यादा है । पुलिस सेवा को अन्य सेवा से बेहतर बताते हुये कहा कि हमें गर्व होना चाहिए कि हम किसी की भी मदद तत्काल  कर सकते है ।







Thursday, June 28, 2018

दृढ़ता और सुरक्षा का पर्याय बरगद के पेड़ों का रोपड़

50 वर्षों में  7.50 करोड़ रुपए की निधि एवं अत्यधिक ऑक्सीजन प्रदान करने वाले साथ ही 2000 वर्ष की आयु तक जीवित रहने वाले बरगद के 25 अमूल्य वृक्षों को इको फाउंडेशन के पदाधिकारी सर्व श्री अंब्रीश केला अजय पटेल एवं अनिल वाग ने इकाई के पुलिस अधीक्षक श्री अजय सिंह अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री आर एस देव के उप पुलिस अधीक्षक श्री अश्वनी नेगी उप पुलिस अधीक्षक श्री डेनियल जोजेफ एवं डॉ श्री प्रदीप जोशी रक्षित निरीक्षक श्रीमती रेखा रावत के साथ परिसर में रोपा बरगद का यह अमूल्य वृक्ष जहां भूजल स्तर को बढ़ाता है वही तेज बहाव से जमीन को कटने से भी रोकता है यह पेड़ बाढ़ जैसी प्राकृतिक आपदा में सहायक हो कर जान माल की रक्षा भी करता है प्रकृति द्वारा प्रदत इस वृक्ष को हानि से बचाने के लिए धार्मिक कार्यों में भी महत्व दिया गया है इसके चारों ओर बंधे धागे इस बात का प्रतीक है कि इसका बचना मानव जीवन के लिए कितना आवश्यक है इन बरगद के पौधों को रोपड़ के साथ इस वर्ष की वर्षा ऋतु में किए जाने वाले वृक्षारोपण कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ




Tuesday, June 26, 2018

नशा मुक्ति एवं उसके जन जागरण के लिए नव आरक्षकों ने रैली निकाली

विश्व नशा मुक्ति दिवस के अवसर पर दिनांक 26 जून 18 को इकाई के नव आरक्षकों एवं स्टाफ के 1600 सदस्यों ने शहर के जवाहरलाल नेहरु स्टेडियम से नशा मुक्ति एवं जन जागरण के लिए एक विशाल रैली निकाली है यह रैली छावनी दवा बाजार एमवायएच 



वाटिका जैसे व्यस्ततम इलाकों से गुजरते हुए वापस नेहरू स्टेडियम में समाप्त हुई

जो पदार्थ मन और शरीर की दिशा परिवर्तित कर दे वह ड्रग्स है -एडीजी श्री वरुण कपूर

   विश्व नशा मुक्ति दिवस के अवसर पर आज दिनांक 26 जून 2018 को नव आरक्षकों एवं स्टाफ के लिए नशा एवं उससे दुष्प्रभावों से परिचित कराने के लिए नारकोटिक्स से सामंजस्य कर महाविद्यालय में एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया इस कार्यशाला में नारकोटिक्स विंग के एडीजी श्री वरुण कपूर एवं डीआईजी डॉ श्री महेंद्र सिंह सिकरवार पधारे और उन्होंने उपस्थित स्टाफ को लेक्चर दिया


एडीजी श्री कपूर ने ड्रग्स की परिभाषा देते हुए कहा कि ऐसा पदार्थ जो शरीर एवं मन की दिशा परिवर्तित कर दे वह वृक्ष की श्रेणी में आता है एडीजी श्री कपूर ने ड्रग्स के प्रकार बताकर कहां की यह कारोबार विश्व में 500 बिलियन यूएस डालर के बराबर है जो तीसरे स्तर का सबसे बड़ा व्यापार है । नशे का कारोबार भारत में पूर्वोत्तर राज्यों के साथ सभी बड़े शहरों में फैला हुआ है नशे की लत ने युवाओं को ही नहीं बल्कि बच्चों और महिलाओं को भी जकड़ लिया है । श्री कपूर ने बताया कि समाज की इस गंभीर समस्याओं के निदान में पुलिस अधिकारी कैसे मदद कर सकते हैं ?


पुलिस कर्मचारी समाज के एक आदर्श व्यक्ति होते हैं और उनकी सभी बात समाज के व्यक्ति मानते हैं इसलिए आप ऐसे व्यक्तियों को चिन्हित कर उनके नशे जैसी बुराइयों से दूर रखने के लिए प्रेरित करें क्योंकि एक व्यक्ति के नशे में होने से पूरा परिवार समाप्त हो जाता है ।

    श्री कपूर ने आगे बताया कि विश्व का 10% युवा नशे जैसी बुराइयों से ग्रसित है । समाज और देश के युवाओं को इस दलदल से बचाने के लिए हम पुलिस कर्मचारियों को पहल करनी है ।

     इस सेमिनार में ड्रग्स के फोटोग्राफ सहित एक शॉट मूवी का भी प्रदर्शन किया गया।

      कार्यक्रम के समापन पर इकाई के पुलिस अधीक्षक श्री अजय सिंह ने वरुण कपूर का इकाई में आकर नव आरक्षकों एवं स्टाफ को इस महत्वपूर्ण जानकारी देने के लिए आभार व्यक्त किया ।