Friday, August 14, 2026

*पुलिस प्रशिक्षण महाविद्यालय, इंदौर द्वारा 80वाँ स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास से मनाया गया*

*पुलिस प्रशिक्षण महाविद्यालय, इंदौर द्वारा 80वाँ स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास से मनाया गया*

पुलिस प्रशिक्षण महाविद्यालय, इंदौर में 80वें स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य पर सांदीपनी प्रशासनिक भवन एवं परेड ग्राउंड पर पुलिस अधीक्षक श्रीमती वाहनी सिंह द्वारा ध्वजारोहण किया गया। पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा पीटीसी के समस्त स्टॉफ एवं नव आरक्षक प्रशिक्षुओं को स्वतंत्रता दिवस की बधाई व शुभकामनाएं दी गई। उन्होंने अपने उद्बोधन में बताया कि आज का दिन का हम भारतवासियों के लिये गौरवशाली एवं ऐतिहासिक दिन है। भारत ने आजादी के बाद अनगिनत उपलब्धियाँ हासिल की है तथा निरंतर प्रगति करते हुये नये-नये आयामों एवं ऊंचाईयों को छू रहा हैं। हमें यह स्वतंत्रता यूं ही नहीं मिली है, इसके पीछे कई शहीदों ने अपने प्राणों का बलिदान दिया है, तब जाकर यह स्वतंत्रता हमारे हिस्से में आई है। हम सभी पुलिस कर्मियों का यह दायित्व है कि हम आंतरिक सुरक्षा के क्षेत्र में संविधान का पालन करते हुये देशहित में उत्कृष्ट कार्य करेगें एवं भविष्य में आने वाली चुनौतियों का डटकर सामना करेंगें। इस अवसर पर स्टाफ अधिकारी/कर्मचारियों के उत्कृष्ट कार्यो को दृष्टिगत रखते हुये पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा उन्हें प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर पीटीसी के समस्त राजपत्रित अधिकारीगण, रक्षित निरीक्षक, निरीक्षकगण, अन्य पीटीसी स्टाफ एवं प्रशिक्षण नवआरक्षक प्रशिक्षु उपस्थित रहे।

No comments:

Post a Comment