पुलिस प्रशिक्षण महाविद्यालय में नवरात्रि पर्व के अवसर पर गरबा महोत्सव का आयोजन किया गया। पुलिस अधीक्षक श्री राजेंद्र कुमार वर्मा पीटीसी इंदौर के निर्देशन में दिनांक 30/09/2025 को पुलिस प्रशिक्षण महाविद्यालय में नवरात्रि पर्व के अवसर पर गरबा महोत्सव का आयोजन किया गया। इस अवसर पर महाविद्यालय के 77वें एवं 78 वे बैच के नव आरक्षक, पुलिस अधिकारीगण, स्टाफ सदस्य एवं उनके परिवारजन* बड़ी संख्या में उपस्थित रहे और माँ दुर्गा की आराधना करते हुए गरबा नृत्य में सहभागिता की। गरबा महोत्सव में सभी प्रशिक्षुओं एवं अधिकारियों ने उत्साह और पारंपरिक श्रद्धा के साथ भाग लिया।महोत्सव के दौरान भक्ति और सांस्कृतिक उत्सव का अनूठा संगम देखने को मिला। यह आयोजन न केवल *सांस्कृतिक परंपरा के संरक्षण* का प्रतीक रहा, बल्कि इससे प्रशिक्षुओं एवं स्टाफ के मध्य सामूहिकता, आपसी सौहार्द एवं अनुशासन की भावना भी और अधिक मजबूत हुई।आयोजन के सफल संचालन में पुलिस प्रशिक्षण महाविद्यालय के समस्त अधिकारी एवं स्टाफ का महत्वपूर्ण योगदान रहा।
Wednesday, October 1, 2025
Tuesday, September 30, 2025
Sunday, September 28, 2025
अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (प्रशिक्षण) श्री राजा बाबू सिंह पुलिस मुख्यालय भोपाल के निर्देशन तथा पुलिस अधीक्षक श्री राजेंद्र कुमार वर्मा के मार्गदर्शन में आज दिनांक 27/09/2025 को “स्वस्थ नारी सशक्त परिवार” कार्यक्रम के अंतर्गत महिला प्रशिक्षुओं हेतु विशेष व्याख्यान का आयोजन किया गया। इस अवसर पर डॉ. रूमा शुक्ला ने महिला प्रशिक्षुओं को पर्सनल हाइजीन एवं महिला सम्बन्धी स्वास्थ्य समस्याओं के विषय में विस्तारपूर्वक जानकारी दी।अपने व्याख्यान में डॉ. शुक्ला ने दैनिक जीवन में स्वच्छता के महत्व, महिला स्वास्थ्य से जुड़े सामान्य मुद्दों, रोगों की रोकथाम, संतुलित आहार, मानसिक स्वास्थ्य तथा समय पर चिकित्सकीय परामर्श की आवश्यकता पर प्रकाश डाला। उन्होंने महिला प्रशिक्षुओं को स्वस्थ आदतें अपनाने और दूसरों को भी जागरूक करने हेतु प्रेरित किया।कार्यक्रम का उद्देश्य महिला प्रशिक्षुओं में स्वास्थ्य संबंधी जागरूकता बढ़ाना एवं उन्हें सशक्त बनाना था ताकि वे अपने परिवार और समाज में भी स्वास्थ्य संवर्धन में योगदान दे सकें।कार्यक्रम में पीटीसी के महिला अधिकारी एवं कर्मचारी व 78वें नव आरक्षक बुनियादी प्रशिक्षण सत्र के प्रशिक्षणार्थी उपस्थित रहें । Madhya Pradesh Police
*पुलिस प्रशिक्षण महाविद्यालय इंदौर में सघन जागरूकता के अंतर्गत स्वास्थ्य एवं स्वास्थ्य विज्ञान एड्स संबंधी सेमिनार आयोजित ।*
Saturday, September 27, 2025
पुलिस प्रशिक्षण महाविद्यालय इंदौर के 78वें सत्र के 132 प्रशिक्षणार्थियों ने 4 गांवों को गोद लेने की प्रक्रिया में विशेष अभियान “सेवा पखवाड़ा स्वच्छता ड्राइव वृक्षारोपण दिव्यांग सशक्तिकरण और सरकारी योजनाओं” की जागरूकता हेतु विशेष अभियान चलाया ।
अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (प्रशिक्षण) श्री राजा बाबू सिंह पुलिस मुख्यालय भोपाल के निर्देशन तथा पुलिस अधीक्षक श्री राजेंद्र कुमार वर्मा के मार्गदर्शन में आज दिनांक 27/09/2025 को 78वें सत्र के 132 प्रशिक्षणार्थियों को ग्रामीण क्षेत्रों और कस्बों में “सेवा पखवाड़ा, स्वच्छता ड्राइव, वृक्षारोपण, दिव्यांग सशक्तिकरण और सरकारी योजनाओं” जागरूकता बढ़ाने हेतु विशेष अभियान चलाने के निर्देश दिए गए हैं । इसी क्रम में, ग्राम तिंक्षा थाना सिमरोल,ग्राम में पहुंचकर ग्रामीणों के साथ विशेष जागरूकता अभियान चलाया।
इस अवसर पर पुलिस प्रशिक्षण महाविद्यालय की टीम ने ग्रामीणों से सीधी मुलाकात की, उनकी समस्याओं को सुना और उनसे सुझाव प्राप्त किए। पुलिस ने सभी समस्याओं के त्वरित समाधान का आश्वासन दिया। साथ ही, ग्रामीणों को विभिन्न मुद्दों पर जागरूक किया गया।
सेवा पखवाड़ा अभियान के तहत विभिन्न जिलों में सेवा-संचालित कार्यक्रम और सार्वजनिक कल्याणकारी योजनाएं आयोजित की जा रही हैं। अभियान के तहत स्वच्छता अभियान, वृक्षारोपण को बढ़ावा देने के लिए प्रयास किये जा रहे हैं।
पुलिस प्रशिक्षण महाविद्यालय भविष्य में भी ऐसे जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन करता रहेगा। कार्यक्रम में निरीक्षक श्रीमती अमृता सोलंकी, उप निरीक्षक दिव्या ज्योति, प्रधान आरक्षक किरण पटेल ,प्रधान आरक्षक दीपक गुजराती 78वें नव आरक्षक बुनियादी प्रशिक्षण सत्र के132 प्रशिक्षु उपस्थित रहें।
Tuesday, September 23, 2025
पुलिस प्रशिक्षण महाविद्यालय इंदौर के 78वें सत्र के प्रशिक्षणार्थी ने किया इंदौर पुलिस कमिश्नरेट के कंट्रोल रूम का भ्रमण।**

.jpeg)

.jpeg)
.jpeg)

.jpeg)

.jpeg)

.jpeg)

.jpeg)













.jpeg)







.jpg)










.jpeg)





.jpeg)

.jpeg)



.jpeg)
