पुलिस प्रशिक्षण महाविद्यालय, इन्दौर में संविधान दिवस के उपलक्ष्य में संविधान की प्रस्तावना का वाचन
पुलिस मुख्यालय, भोपाल के निर्देशानुसार पुलिस प्रशिक्षण महाविद्यालय, इन्दौर में आज दिनांक 26 नवम्बर 2026 संविधान दिवस के अवसर पर पुलिस अधीक्षक श्रीमती वाहनी सिंह के निर्देशन में संविधान की प्रस्तावना का वाचन किया गया। कार्यक्रम के दौरान उप पुलिस अधीक्षक श्रीमती शैलजा पटवा द्वारा पीटीसी के अधिकारियों, कर्मचारियों एवं नव आरक्षक प्रशिक्षुओं को भारतीय संविधान की प्रस्तावना का वाचन कराया गया। उन्होंने भारतीय संविधान में निहित मूल्यों, आदर्शों एवं सिद्धांतों के महत्व पर प्रकाश डालते हुए सभी को संविधान के प्रति निष्ठा रखने, संवैधानिक मूल्यों का सम्मान करने तथा अपने कर्तव्यों का निष्ठापूर्वक निर्वहन करने के लिए प्रेरित किया।
कार्यक्रम में उप पुलिस अधीक्षक श्री अरविंद जैन द्वारा भी पीटीसी स्टाफ एवं प्रशिक्षणार्थियों को संविधान का महत्व के संबंध में अपने विचार व्यक्त किए। इस अवसर पर सभी ने संविधान में निहित न्याय, स्वतंत्रता, समता एवं बंधुता के आदर्शों को अपने जीवन एवं कार्यशैली में आत्मसात करने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में समस्त राजपत्रित अधिकारीगण, अन्य अधिकारी, कर्मचारी और 79वें नव आरक्षक प्रशिक्षण सत्र के प्रशिक्षु उपस्थित रहे।
No comments:
Post a Comment