Wednesday, November 4, 2026

*पुलिस प्रशिक्षण महाविद्यालय में दीपावली मिलन समारोह आयोजित*

*पुलिस प्रशिक्षण महाविद्यालय में दीपावली मिलन समारोह आयोजित*

पुलिस प्रशिक्षण महाविद्यालय, इंदौर में पुलिस अधीक्षक श्रीमती वाहनी सिंह के निर्देशन में आज दिनांक 04 नवंबर 2026 को दीपावली मिलन समारोह का आयोजन किया गया।

इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक श्रीमती वाहनी सिंह ने पीटीसी में पदस्थ सभी अधिकारी-कर्मचारियों को दीपावली की शुभकामनाएँ दी तथा सभी को हर्षोल्लास, आपसी प्रेम एवं भाईचारे के साथ दीपावली का पर्व मनाने का संदेश दिया। इस दौरान पीटीसी में शानदार आतिशबाजी की गई एवं सभी ने स्वल्पाहार का आनंद लिया।

कार्यक्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती आरती सिंह, उप पुलिस अधीक्षक श्रीमती शैलजा पटवा, श्रीमती अमृता सिंह, श्री अरविंद जैन सहित समस्त राजपत्रित अधिकारीगण, समस्त निरीक्षक/उप निरीक्षक गण, रक्षित निरीक्षक सहित महाविद्यालय के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

No comments:

Post a Comment