Saturday, November 21, 2026

पुलिस प्रशिक्षण महाविद्यालय इंदौर में सिंहस्थ-2028 प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ*

*पुलिस प्रशिक्षण महाविद्यालय इंदौर में सिंहस्थ-2028 प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ*

पुलिस प्रशिक्षण महाविद्यालय, इंदौर में पुलिस मुख्यालय के निर्देशानुसार पुलिस अधीक्षक श्रीमती वाहनी सिंह के निर्देशन में 79वें नव आरक्षक बुनियादी प्रशिक्षण सत्र के प्रशिक्षुओं को सिंहस्थ -2028 के संबंध में प्रशिक्षित करने के उद्देश्य से 06 दिवसीय विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ आज दिनांक 21 नवंबर 2026 को किया गया। यह प्रशिक्षण कार्यक्रम दिनांक 28 नवंबर 2026 तक आयोजित किया जाएगा।

प्रशिक्षण के प्रथम दिवस निरीक्षक श्रीमती मंजू यादव, निरीक्षक श्री सूरज नागवंशी, निरीक्षक अभय नेमा एवं सउनि श्री दिलीप जोशी द्वारा "सिंहस्थ का परिचय तथा उज्जैन का ऐतिहासिक एवं भौगोलिक महत्व" विषय पर प्रशिक्षण प्रदान किया गया। निरीक्षक श्रीमती अमृता सोलंकी, निरीक्षक श्री विक्रम सिंह चौहान, निरीक्षक श्रीमती सरोज खत्री एवं उप निरीक्षक सुश्री दिव्यज्योति गोयल द्वारा "सिंहस्थ-2016 का पुनरावलोकन" एवं "सिंहस्थ के दृष्टिगत विभिन्न प्रकार की पुलिस जिम्मेदारियां" विषय पर प्रशिक्षण प्रदान किया गया। निरीक्षक श्री विशाल कुमार यादव, निरीक्षक श्रीमती कल्पना चौहान, निरीक्षक श्रीमती प्रियंका अलावा एवं निरीक्षक श्री इमरतलाल धुर्वे द्वारा "सिंहस्थ के दौरान जोन विभाजन, मेला क्षेत्र एवं घाटों का विवरण" तथा "अस्थायी थानों की आवश्यकता एवं उनके कार्यों" विषय पर नव आरक्षक प्रशिक्षुओं को प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण का पर्यवेक्षण उप पुलिस अधीक्षक श्री अरविंद जैन एवं उप पुलिस अधीक्षक श्रीमती अमृता सिंह द्वारा किया गया।

No comments:

Post a Comment