Tuesday, June 23, 2026

*पुलिस प्रशिक्षण महाविद्यालय, इंदौर में 79वां नव आरक्षक बुनियादी प्रशिक्षण सत्र का शुभारंभ*

*पुलिस  प्रशिक्षण महाविद्यालय, इंदौर में 79वां नव आरक्षक बुनियादी प्रशिक्षण सत्र का शुभारंभ*
आज दिनांक 23.06.2026 को पुलिस मुख्यालय, भोपाल के निर्देशानुसार पुलिस अधीक्षक, पीटीसी इंदौर श्रीमती वाहनी सिंह के निर्देशन में 79वें नव आरक्षक बुनियादी प्रशिक्षण सत्र 2026 का औपचारिक शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में पुलिस महानिरीक्षक इंदौर ग्रामीण झोन, श्री अनुराग सर की गरिमामय उपस्थिति रही। 

कार्यक्रम का प्रारंभ मुख्य अतिथि द्वारा मां सरस्वती का पूजन कर दीप प्रज्वलित करके किया गया। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, पीटीसी इंदौर श्रीमती आरती सिंह द्वारा मुख्य अतिथि महोदय का पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया गया, तत्पश्चात पीटीसी इन्दौर का परिचय देकर प्रशिक्षण पाठ्यक्रम की जानकारी देते हुए बताया कि पाठ्यक्रम में भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस), भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (बीएनएसएस), भारतीय साक्ष्य अधिनियम, विविध लघु अधिनियम, अपराध अनुसंधान, साइबर अपराध, विधि विज्ञान, कानून-व्यवस्था प्रबंधन, शस्त्र संचालन, शारीरिक दक्षता, योग, व्यक्तित्व विकास तथा सामुदायिक पुलिसिंग जैसे महत्वपूर्ण विषयों को समाहित किया गया है। प्रशिक्षण में स्मार्ट क्लासरूम, सिमुलेशन आधारित प्रशिक्षण, डिजिटल शिक्षण प्रणाली एवं विभिन्न व्यवहारिक अभ्यासों के माध्यम से व्यवहारिक प्रशिक्षण दिया जाता है। 

मुख्य अतिथि महोदय श्री अनुराग सर, पुलिस महानिरीक्षक इंदौर (ग्रामीण) झोन, ने प्रशिक्षण हेतु आमद हुए नव आरक्षक प्रशिक्षुओं को संबोधित करते हुए बताया कि पुलिसकर्मी का मुख्य उद्देश्य जनता का विश्वास, कानून का सम्मान और जनता की सेवा करना होता है और जब आप इसी भावना से प्रशिक्षण लेंगें तभी समाज को बेहतर सेवाएं दे पायेंगें और जिस तरह आप सेवाएं देंगें, उसी से समाज में वर्दी का सम्मान तय होता है। उन्होनें सभी नव आरक्षक प्रशिक्षुओं को लगन और मेहनत से प्रशिक्षण प्राप्त करने के लिए प्रेरित किया एवं प्रशिक्षण सत्र के लिए शुभकामनाएँ दी। उक्त कार्यक्रम के अंत में उप पुलिस अधीक्षक श्रीमती शैलजा पटवा द्वारा मुख्य अतिथि महोदय का आभार व्यक्त किया गया। कार्यक्रम में पीटीसी के समस्त राजपत्रित अधिकारी गण, रक्षित निरीक्षक एवं निरीक्षक गण, पीटीसी स्टाफ एवं आज तक आमद हुए 1053 नव आरक्षक प्रशिक्षु उपस्थित रहे।ji

No comments:

Post a Comment