(प्रेस विज्ञप्ति-
दिनांक 09.06.2026)
पुलिस प्रशिक्षण
महाविद्यालय इंदौर में 78वें नव आरक्षक बुनियादी प्रशिक्षण सत्र का दीक्षांत परेड
समारोह
आज दिनांक 09.06.2026
को पुलिस प्रशिक्षण महाविद्यालय,
इंदौर में 78वें नव आरक्षक
बुनियादी प्रशिक्षण सत्र 2025-26 के प्रशिक्षण पूर्ण होने के अवसर पर भव्य
दीक्षांत परेड समारोह का आयोजन किया गया। यह दीक्षांत परेड समारोह में मध्यप्रदेश
पुलिस के मुखिया पुलिस महानिदेशक श्री कैलाश मकवाणा के मुख्य आतिथ्य में संपन्न
हुआ।
दिनांक 15.06.2025 से
प्रारंभ हुए इस प्रशिक्षण सत्र में नव आरक्षक प्रशिक्षुओं व्दारा करीब 01 वर्ष के
प्रशिक्षण उपरांत आज दीक्षांत परेड समारोह का आयोजन किया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि
व्दारा परेड की सलामी ली गई एवं परेड का निरीक्षण किया गया। इस प्रशिक्षण सत्र में
कुल 788 महिला प्रशिक्षुओं सहित कुल 984 नव आरक्षकों ने दीक्षांत परेड में भाग
लिया।
पुलिस अधीक्षक, पीटीसी
इंदौर श्री वाहनी सिंह व्दारा सभी नव आरक्षकों को शपथ दिलाई गई एवं अपने उद्बोधन में उन्होने पुलिस प्रशिक्षण
महाविद्यालय, इंदौर के संक्षिप्त इतिहास तथा प्रशिक्षण सत्र
में दिये गये प्रशिक्षण के संबंध में जानकारी से अवगत कराया गया।
मुख्य अतिथि पुलिस
महानिदेशक, मध्यप्रदेश श्री कैलाश मकवाणा व्दारा अपने
उद्बोधन में सभी नवआरक्षकों से कहा कि आज का दिन आप सभी के लिए ऐतिहासिक व गौरव का
क्षण है। इस प्रशिक्षण संस्थान को देश के सर्वश्रेष्ठ प्रशिक्षण संस्थान होने का
गौरव प्राप्त है। पुलिस की सबसे बड़ी शक्ति जनता का विश्वास है और यह आपके व्यवहार, आपकी
संवेदनशिलता और आपकी कार्यशैली से अर्जित होता है। आधुनिक तकनीकी अपराध नई
चुनौतियां है, इसलिए
आज के पुलिस कर्मी को तकनीकी रूप से दक्ष,
मानसिक रूप से संतुलित और
नैतिक रूप से दृढ़ होना होगा। निरंतर सिखते रहना, स्वयं
को अपडेटेड रखना और आधुनिक पुलिसिंग को अपनाना आवश्यक है। वर्दी का अर्थ शक्ति
नहीं उत्तरदायित्व है, वर्दी आपको अधिकार अवश्य देती है परन्तु और
अधिक जिम्मेदारी भी देती है। समाज आपको वर्दी से नहीं बल्कि आपको आपके व्यवहार से
पहचानता है। वर्दी की प्रतिष्ठा पुलिस कर्मी के व्यवहार और चरित्र में होती है।
हमारा उद्देश्य … वर्दी की प्रतिष्ठा पुलिस कर्मी के व्यवहार
और चरित्र में होती है। हमारा उद्देश्य मध्यप्रदेश पुलिस को देश की सबसे आधुनिक, संवेदनशील
और विश्वसनीय पुलिस बनाना है। पुलिस महानिदेशक ने साइबर अपराध और ड्रग्स दोनों को
समाज तथा युवा पीढी के लिये बहुत खतरनाक बताते हुए इन पर नियंत्रण हेतु लगातार
प्रयास की आवश्यकता पर बल दिया एवं सभी नवआरक्षकों को इस अभियान में अग्रणी भूमिका
निभाने के लिये प्रेरित किया। इसके अतिरिक्त आगामी सिंहस्थ 2028
के लिये दिए जा रहे प्रशिक्षण पर भी संक्षेप में जानकारी साझा की। उन्होनें सभी
नवआरक्षकों को प्रशिक्षण पूर्ण करने की बधाई देते हुए उन्हें भविष्य के लिए
शुभकामनाएँ दी।
इस अवसर पर मुख्य
अतिथि पुलिस महानिदेशक श्री कैलाश मकवाणा व्दारा 78वें
प्रशिक्षण सत्र में प्रशिक्षण के दौरान अलग-अलग विधाओं में अपना सर्वश्रेष्ठ
प्रदर्शन करने वाले प्रशिक्षुओं को ट्रॉफी,
प्रमाण पत्र और नगद पुरस्कार
से सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम के दौरान
श्रीमती वाहनी सिंह, पुलिस अधीक्षक पीटीसी इंदौर द्वारा मुख्य
अतिथि पुलिस महानिदेशक श्री कैलाश मकवाणा एवं विशेष पुलिस महानिदेशक (प्रशिक्षण)
श्री रवि कुमार गुप्ता को स्मृति चिन्ह भेंट कर उनका सम्मान किया गया। मुख्य अतिथि
द्वारा प्रशिक्षण कार्यक्रम के समापन पर पुलिस प्रशिक्षण महाविद्यालय, इन्दौर
की पुलिस अधीक्षक श्रीमती वाहनी सिंह एवं उनकी पूरी टीम की प्रशंसा की गई।
दीक्षांत परेड तथा
मुख्य अतिथि के उद्बोधन के उपरांत नव आरक्षक प्रशिक्षुओं व्दारा आरोहण कार्यक्रम
के दौरान प्रशिक्षुओं ने टीम भावना,
साहसिक एवं अद्भुत दक्षता का
प्रदर्शन करते हुए करतब दिखाए,
जिसे सभी अतिथियों व्दारा
सराहा गया।
इस दीक्षांत समारोह में मुख्य अतिथि के अतिरिक्त श्री रवि कुमार गुप्ता, विशेष पुलिस महानिदेशक (प्रशिक्षण) पुलिस मुख्यालय, भोपाल, श्री संतोष कुमार सिंह, पुलिस कमिश्नर इंदौर, श्री अनुराग, पुलिस महानिरीक्षक इंदौर ग्रामीण झोन, श्री चंद्रशेखर सोलंकी, पुलिस महानिरीक्षक विसबल इंदौर, श्री मनोज कुमार श्रीवास्तव, उप पुलिस महानिरीक्षक, पीआरटीएस इंदौर, श्री मनीष कुमार अग्रवाल, उप पुलिस महानिरीक्षक (प्रशिक्षण), पुलिस मुख्यालय, भोपाल, श्री धर्मेंद्र सिंह भदौरिया, उप पुलिस महानिरीक्षक, आरएपीटीसी इंदौर, श्री राजेंद्र कुमार वर्मा पुलिस अधीक्षक जिला इंदौर ग्रामीण, श्री अभिषेक आनंद, सेनानी, प्रथम वाहिनी, इंदौर, सेवानिवृत्त अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक श्री अनिल कुमार तथा सेवानिवृत्त अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक श्री दिनेश चंद्र सागर एवं अन्य पुलिस अधिकारी गण की भी गरीमामयी उपस्थिति रही। श्रीमती रचना भदौरिया, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (प्रशिक्षण) के द्वारा कार्यक्रम के समापन पर सभी आमंत्रित अतिथियों का आभार प्रदर्शित कर पुलिस प्रशिक्षण महाविद्यालय की पूरी टीम को धन्यवाद ज्ञापित किया गया।
No comments:
Post a Comment