Tuesday, June 9, 2026












 

पुलिस प्रशिक्षण महाविद्यालय, इंदौर में 78वें नव आरक्षक बुनियादी प्रशिक्षण सत्र के समापन पर सांस्कृतिक संध्या का आयोजन

 

आज दिनांक 08.06.2026 को श्री कैलाश मकवाणा (भा.पु.से.) पुलिस महानिदेशक, मध्यप्रदेश के मुख्य आतिथ्य में एवं श्री रवि कुमार गुप्ता (भा.पु.से.) विशेष पुलिस महानिदेशक (प्रशिक्षण) पुलिस मुख्यालय, भोपाल की गरिमामयी उपस्थिति में पुलिस अधीक्षक पीटीसी इंदौर श्रीमती वाहनी सिंह के नेतृत्व में 78वें नव आरक्षक बुनियादी प्रशिक्षण सत्र के समापन पर सांस्कृतिक संध्या कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

 

सांस्कृतिक कार्यक्रम में प्रशिक्षु नव आरक्षकों ने लोकमाता अहिल्यादेवी के जीवन पर आधारित शानदार नाटक प्रस्तुत किया एवं कई आकर्षक सांस्कृतिक एवं रंगारंग प्रस्तुतियां  दी गई।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि श्री कैलाश मकवाणा पुलिस महानिदेशक, मध्यप्रदेश ने पुलिस प्रशिक्षण महाविद्यालय, इन्दौर की स्मारिका 'सांदीपनि स्मृति' पत्रिका का विमोचन किया।

सांस्कृतिक संध्या के अवसर पर मुख्य अतिथि द्वारा सर्वोत्तम प्रदर्शन करने वाले प्रशिक्षुओं एवं उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारी / कर्मचारी को भी पुरूस्कृत भी किया।

आज के सांस्कृतिक संध्या कार्यक्रम में श्री अनुराग, पुलिस महानिरीक्षक इन्दौर ग्रामीण झोन, श्री चंद्रशेखर सोलंकी, पुलिस महानिरीक्षक, विसबल इंदौर, श्री मनीष कुमार अग्रवाल उप पुलिस महानिरीक्षक (प्रशिक्षण) पुलिस मुख्यालय, श्री मयंक अवस्थी, अतिरिक्त पुलिस आयुक्त, श्री धर्मेंद्र भदौरिया, उप पुलिस महानिरीक्षक, आर.ए.पी.टी.सी इंदौर, श्री अभिषेक आनंद, सेनानी प्रथम वाहिनी, इंदौर, श्री सव्यसाची सराफ, पुलिस अधीक्षक साइबर सेल इंदौर एवं अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे।

      

सांस्कृतिक कार्यक्रम उपरांत माननीय अतिथियों के साथ सभी नव आरक्षक प्रशिक्षुओं के साथ सह भोज का आयोजन भी हुआ।

सांस्कृतिक संध्या के सफल आयोजन पर श्रीमती गीता चौहान, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (प्रशासन) के द्वारा सभी आमंत्रित अतिथियों का आभार प्रदर्शित कर पुलिस प्रशिक्षण महाविद्यालय की पूरी टीम को धन्यवाद ज्ञापित किया।


No comments:

Post a Comment