Sunday, June 28, 2026

*पीटीसी इंदौर में "सैफ क्लिक 2.0" अभियान में साइबर सुरक्षा जन जागरूकता रैली का आयोजन*

*पीटीसी इंदौर में "सैफ क्लिक 2.0" अभियान में साइबर सुरक्षा जन जागरूकता रैली का आयोजन*


पुलिस मुख्यालय के निर्देशानुसार पुलिस प्रशिक्षण महाविद्यालय (पीटीसी), इंदौर में पुलिस अधीक्षक श्रीमती वाहनी सिंह के मार्गदर्शन में आज दिनांक 29.06.2026 सोमवार को "सैफ क्लिक 2.0" अभियान के तहत साइबर सुरक्षा जन जागरूकता कार्यक्रम के तहत पैदल रैली का आयोजन किया गया। इस विशाल पैदल रैली में संस्थान में प्रशिक्षणरत नव आरक्षण प्रशिक्षुगण एवं पीटीसी के राजपत्रित अधिकारी, निरीक्षणगण एवं अन्य अधिकारी/कर्मचारी शामिल हुए। रैली का प्रारंभ पीटीसी के परेड मैदान से हुआ, जो डेली कॉलेज रोड़, जिला जेल रोड़, लोक सेवा आयोग कार्यालय, रेसिडेंसी क्षेत्र से होते हुए  पीटीसी के परेड मैदान रैली का समापन हुआ। जन जागरूकता रैली में शामिल सभी प्रशिक्षुओं एवं स्टाफ को साइबर सुरक्षा जागरूकता संबंधी शपथ दिलाई गई। इस कार्यक्रम का उद्देश्य आम लोगों को साइबर अपराध के संबंध में जागरूक करना है ताकि आम नागरिक मोबाइल /इंटरनेट का उपयोग सावधानी और सजगता से करें और साइबर अपराध से बच सके। इस कार्यक्रम में बैनर-पोस्टर के माध्यम से साइबर अपराध, हेल्पलाइन न. 1930 एवं इंटरनेट के उपयोग में क्या करें और क्या न करें, की जानकारी दी गई।

No comments:

Post a Comment