पुलिस प्रशिक्षण महाविद्यालय में मूट कोर्ट का आयोजन
अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (प्रशिक्षण) श्री राजाबाबू सिंह पुलिस मुख्यालय भोपाल के निर्देशन में एवं पुलिस अधीक्षक पीटीएस इंदौर श्री राजेन्द्र कुमार वर्मा के मार्गदर्शन में 78वें बुनियादी प्रशिक्षण सत्र के नव आरक्षक प्रशिक्षुओं को न्यायालय का व्यावहारिक प्रशिक्षण देने के लिए आज दिनांक 04/04/2026 को पीटीसी के बॉस्केट बॉल ग्राउण्ड पर मूट कोर्ट का आयोजन किया गया। मूट कोर्ट में पुलिस द्वारा अपराध अनुसंधान के पश्चात न्यायालय में होने वाले विचारण की प्रक्रिया जैसे अभियोजन पक्ष, बचाव पक्ष, साक्षियों के बयान, परीक्षण-प्रतिपरीक्षण, आरोपी के कथन, विशेषज्ञों के बयान, बहस आदि का प्रदर्शन नाटक और अभिनय के माध्यम से किया गया। मूट कोर्ट के मंचन में जज, एडवोकेट डिफेन्स, प्रोसेक्यूटर, आरोपी, फरियादी, साक्षियों एवं अन्य की भूमिकाएं नव आरक्षक प्रशिक्षुओं द्वारा निभाकर शानदार प्रदर्शन किया गया। कार्यक्रम के समापन उद्बोधन में उप पुलिस अधीक्षक श्रीमती शैलजा पटवा द्वारा न्याय प्रणाली में पुलिस की भूमिका , निष्पक्ष कार्यप्रणाली एवं मानव अधिकारों की सुरक्षा पर मार्गदर्शन दिया गया। उप पुलिस अधीक्षक श्रीमती राम मूर्ति शाक्य ने पीटीसी टीम को सफल आयोजन हेतु शुभकामनायें दी। मूट कोर्ट में एडीपीओ श्री अशोक यादव, निरीक्षक श्री सूरज नागवंशी, निरीक्षक श्रीमती अमृता सोलंकी, निरीक्षक श्रीमती कल्पना चौहान निरीक्षक श्रीमती मिकिता , प्रधान आरक्षक श्रीमती ललिता शर्मा एवं उनकी टीम द्वारा पर प्रशिक्षुओ की तैयारी करवा कर संपन्न करवाई गई। कार्यक्रम में एडीपीओ राजेश शुक्ला, एडीपीओ मानसिंह वसुनिया एवं अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे
No comments:
Post a Comment