Friday, April 24, 2026

 

“Mental Health and Well Being, Stress Management and Work Life Balance” विषय पर एक दिवसीय सेमिनार/वेबिनार आयोजित किया गया।

 

 

श्रीमान अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक महोदय प्रशिक्षण श्री राजाबाबू सिंह के मार्गदर्शन एवं श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय श्री राजेन्द्र कुमार वर्मा पीटीसी इंदौर के निर्देशन में मिशन कर्मयोगी के अंतर्गत दिनांक 24 अप्रैल 2026 को पुलिस प्रशिक्षण महाविद्यालय, इंदौर में “Mental Health and Well Being, Stress Management and Work Life Balance” विषय पर एक दिवसीय सेमिनार/वेबिनार आयोजित किया गया।

 कार्यक्रम का शुभारंभ प्रोग्राम कोऑर्डिनेटर द्वारा स्वागत एवं परिचय से किया गया। इस अवसर पर डॉ. विकास जैन ने पुलिस प्रशिक्षुओं को मानसिक स्वास्थ्य के महत्व, तनाव के प्रभाव एवं उसके प्रबंधन के व्यावहारिक उपायों के संबंध में विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने कार्य-जीवन संतुलन बनाए रखने हेतु सकारात्मक सोच, योग एवं ध्यान को अपनाने पर विशेष बल दिया।

इस कार्यक्रम में ऑनलाइन प्रतिभागियों एवं 260 प्रशिक्षुओं आरक्षकों (LRC) ने सहभागिता की। सत्र के दौरान प्रतिभागियों ने अपनी जिज्ञासाओं का समाधान प्राप्त किया।






No comments:

Post a Comment