Saturday, March 28, 2026

 

दुर्गा अष्टमी एवं रामनवमी के पावन पर्व के अवसर पर पीटीसी के प्राचीन राम मंदिर में भैरवी पूजा व भंडारे का आयोजन

 

अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (प्रशिक्षण) श्री राजा बाबू सिंह के निर्देशन में पुलिस प्रशिक्षण महाविद्यालय, इंदौर स्थित प्राचीन राम मंदिर में यज्ञ-हवन, कन्या पूजन और भंडारे का आयोजन किया गया। यज्ञ हवन में पुलिस अधीक्षक श्री राजेंद्र कुमार वर्मा द्वारा सपरिवार मंत्रोच्चार कर आहूतियां दी गई। श्री नवल मुंद्रा द्वारा भैरवी पूजा के तहत पीटीसी इंदौर की महिला नव आरक्षक प्रशिक्षुओं की पूजा कर उनके पैर धुलाए व उन्हें उपहार दिये गये। इन दो दिनों में भक्ति- भाव और मंत्रोच्चार साथ ही भंडारे में स्वादिष्ट वैदिक भोजन प्रसादी का भोग कराया गया। कार्यक्रम में प्रशिक्षणरत नव आरक्षक, समस्त पीटीसी स्टाफ और स्थानीय भक्तगण की उपस्थिति रही।










No comments:

Post a Comment