Thursday, April 23, 2026

 

अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (प्रशिक्षण) श्री राजाबाबू सिंह द्वारा पीटीसी इंदौर में विभिन्न नवाचारों का शुभारंभ

 

दिनांक 23.04.2026 को अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (प्रशिक्षण) पुलिस मुख्यालय, भोपाल श्री राजाबाबू सिंह का पुलिस प्रशिक्षण महाविद्यालय, इन्दौर में आगमन हुआ। अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (प्रशिक्षण) श्री राजाबाबू सिंह द्वारा पीटीसी इंदौर में जैविक खेती का शुभारंभ किया गया। इसके बाद प्राचीन राम मंदिर के जिर्णोद्धार एवं मंदिर के उद्यान की एकादश वृक्ष वाटिका में 11 पवित्र वृक्षों नीम, बरगद, सिरस, शीन, आंवला, बेलपत्र, अमलतास, पीपल, कटहल, रूद्राक्ष, निम्बू का वृक्षारोपण किया गया। तदोपरांत आर.ओ.प्लांट का भूमिपूजन, आटा चक्की, विडियो कॉन्फ्रेंसिक रूम एवं पुलिस सुपर मार्केट (ड्राय कैंटीन) का शुभारंभ किया गया। इसके पश्चात अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (प्रशिक्षण) द्वारा पीटीसी के सांदीपनि भवन में पीटीसी के सभी अधिकारियों की बैठक ली गई। पुलिस अधीक्षक श्री राजेन्द्र कुमार वर्मा द्वारा अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (प्रशिक्षण) का स्वागत कर अपने उद्बोधन में पीटीसी इन्दौर द्वारा प्रशिक्षण के नवाचारों एवं संस्था में संचालित कल्याणकारी गतिविधियों के बारे जानकारी दी गई। अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक श्री राजाबाबू सिंह ने अपने उद्बोधन में कहा कि पुलिस प्रशिक्षण शालाओं में हुए नवचारों से प्रशिक्षण को नई ऊंचाइयां मिली है। उन्होंने सभी को प्रेरित करते हुए कहा कि हम अपने तीन दशक की क्रिएटिव जीवन यात्रा में ऐसे कार्य कर सकते हैं जिनकी सराहना हमारे जाने के बाद भी की जाएगी। उन्होंने उपस्थित सभी अधिकारियों और कर्मचारियों के सार्थक प्रयासों की सराहना की। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती गीता चौहान द्वारा आभार प्रदर्शित किया गया। मंच संचालन निरीक्षक श्रीमती टीना शुक्ला द्वारा किया गया। कार्यक्रम में पीटीसी इन्दौर के राजपत्रित अधिकारी श्रीमती शैलजा पटवा, श्रीमती राम मूर्ति शाक्य और निरीक्षकगण व अन्य अधिकारी गण उपस्थित रहे।
















































No comments:

Post a Comment