पीटीसी
इन्दौर में नवआरक्षकों संग एसपी ने खेली होली
अतिरिक्त
पुलिस महानिदेशक (प्रशिक्षण) श्री राजाबाबु सिंह के मार्गदर्शन एवं पुलिस अधीक्षक
श्री राजेन्द्र कुमार वर्मा के निर्देशन में पीटीसी इन्दौर में होली मिलन का
रंगारंग कार्यक्रम दिनांक 05.03.2026 को आयोजित किया गया जिसमें श्रीमान पुलिस
अधीक्षक सहित अति. पुलिस अधीक्षक सूबेदार, स्टॉफ अधिकारी/कर्मचारी एवं नवआरक्षक मौजूद थे। इस दौरान सभी नवआरक्षक
/स्टॉफ होली की मस्ती में दिखाई दिए । स्टॉफ एवं नवआरक्षकों ने पुलिस अधीक्षक को
रंग-गुलाल का तिलक लगाकर होली की शुभकामनाएं दी । प्रशिक्षु नव आरक्षकों द्वारा
रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी गई एवं हर्षोल्लास से होली मनायी गयी । पुलिस
अधीक्षक द्वारा अपने बधाई संदेश में नवआरक्षक तथा स्टॉफ को सदैव सुख-शांति एवं
समृध्दि आपके जीवन में रहे, आप खुशहाल रहे की शुभकामनाएं दी
गई। यह आयोजन एक शानदार अवसर था, जिसमें पुलिस विभाग के
कर्मचारी एकजुट होकर होली के रंगों में डूबे और आपसी भाईचारे और खुशी का अहसास
किया। उक्त कार्यक्रम का आभार अपुअ श्रीमती गीता चौहान द्वारा प्रकट किया गया एवं
मंच संचालन निरीक्षक श्रीमती प्रियंका काम्बले द्वारा किया गया ।
No comments:
Post a Comment