Wednesday, March 18, 2026

 पुलिस प्रशिक्षण महाविद्यालय इंदौर में पहली बार ऐतिहासिक पूर्ण मैराथन दौड़ का आयोजन


श्रीमान अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (प्रशिक्षण) पुलिस मुख्यालय भोपाल श्री राजा बाबू सिंह के मार्गदर्शन में एवं पुलिस अधीक्षक, पीटीसी इंदौर श्री राजेन्द्र कुमार वर्मा के निर्देशन में आज दिनांक 18 मार्च 2026 को पुलिस प्रशिक्षण महाविद्यालय इंदौर के इतिहास में प्रथम बार अभूतपूर्व मैराथन दौड़ (42.195 किलोमीटर) का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया, जिसमें 78वें नवआरक्षक बुनियादी प्रशिक्षण सत्र के नवआरक्षक प्रशिक्षुओं ने मैराथन दौड़ में बढ़ चढ़कर भाग लिया एवं इस दौड़ को सफलतापूर्वक पूर्ण भी किया। इस मैराथन दौड़ में पुरूष वर्ग में प्रथम स्थान चेस्ट क्रमांक 1122 नव आरक्षक मनोज कुमार गौड़, जिला उमरिया ने, द्वितीय स्थान चेस्ट नंबर 1100 नव आरक्षक अजय कुमार, जिला मंडला ने और तृतीय स्थान चेस्ट क्रमांक 1096 नव आरक्षक मौसम शाक्य, जिला सागर ने प्राप्त किया। इसी प्रकार महिला वर्ग में चेस्ट क्रमांक 74 म.नव आरक्षक प्रियंका मीणा, जिला रायसेन ने प्रथम स्थान, चेस्ट नंबर 257 म.नव आरक्षक दीपाली सिलावट, जिला अनूपपुर ने द्वितीय स्थान और चेस्ट क्रमांक 341 म.नव आरक्षक पूजा परतेती, जिला सतना ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। मेराथन ट्रैक पर पानी, नींबू पानी, ओआरएस तथा ग्लूकोस की भी व्यवस्था की गई, साथ ही साथ ट्रैफिक व्यवस्था के साथ ही एम्बुलेंस और डाक्टर की ड्यूटी भी लगाई गई। इस मैराथन दौड़ को सफलतापूर्वक पूर्ण करने के लिए पीटीसी के सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने सभी नव आरक्षकों का मैराथन दौड़ के दौरान हौसला बढ़ाया गया और अपना सराहनीय योगदान दिया गया। कार्यक्रम समापन पर सभी विजेताओं को मेडल से पुरस्कृत किया गया।

























No comments:

Post a Comment