Wednesday, February 19, 2025

 

पुलिस प्रशिक्षण महाविद्यालय इंदौर में स्पेशन डीजी श्री विजय कटारिया (प्रशासन) का भ्रमण कार्यक्रम ।

 

दिनांक 19/02/2025 को पुलिस प्रशिक्षण महाविद्यालय इंदौर में स्पेशल डीजी श्री विजय काटारिया(प्रशासन) द्वारा भ्रमण कर सेमीनार लिया गया । पुलिस अधीक्षक श्रीमती यांगचेन डोलकर भुटिया द्वारा पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया गया । तद्उपरांत अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती सुनीता रावत द्वारा पुलिस प्रशिक्षण महाविद्यालय, इन्दौर के बारे में संक्षिप्त जानकारी दी गई । स्पेशल डीजी श्री विजय कटारिया (प्रशासन) द्वारा पुलिस विभाग की प्रशासन शाखा के बारे में संक्षिप्त जनकारी प्रदाय की एवं नव आरक्षकों को अपना रिकार्ड अच्छा रखने व सर्विस बुक में सही एंट्री इन्द्राज करने की सलाह दी गई । उनके द्वारा नव आरक्षकों को बुनियादी प्रशिक्षण अच्छे से प्राप्त करने की भी समझाईश दी गई ।  पुलिस अधीक्षक द्वारा स्पेशल डीजी महोदय का आभार व्यक्त कर स्मृति चिन्ह भेंट किया गया । उक्त सेमीनार का मंच संचालन निरीक्षक श्रीमती अमृता सोलंकी द्वारा किया गया एवं इस दौरान पीटीसी के अधिकारी एवं कर्मचारी एवं 77वें नव आरक्षक बुनियादी प्रशिक्षण सत्र के 240 प्रशिक्षणार्थी उपस्थित रहें ।













Tuesday, February 18, 2025

 

पुलिस प्रशिक्षण महाविद्यालय, इन्दौर में तक्षशिला सभा हॉल में यातायात नियंत्रण एवं यातायात नियमों के बारे में संक्षिप्त जानकारी प्रदाय की गई ।

आज दिनांक 18-02-2025 को ACP श्री हिन्दुसिंह मुवेल एवं आर. सुमन सिंह नगरीय इन्दौर द्वारा यातायात नियंत्रण एवं नियमों के बारे में जानकारी दी गई । जिसमें उनके द्वारा नव आरक्षकों को सर्वप्रथम स्वयं को यातायात नियमों का पालन करना एवं बाद में जब फिल्ड पर जाये तो अन्य को यातायात नियमों का पालन करवाना सुनिश्चित करें ।







Tuesday, February 11, 2025

 

पुलिस प्रशिक्षण महाविद्यालय इन्दौर द्वारा जन विकास सोसायटी इन्दौर के माध्यम से शिवनगर मूसाखेडी इन्दौर मे सामाजिक सरोकार का कार्यक्रम आयोजित*

 

आज दिनाँक 11/02/2025 को जन विकास सोसायटी आश्रम केम्पस पालदा इन्दौर शिवनगर मूसाखेडी (थाना आजाद नगर) मे सामाजिक सरोकार कार्यक्रम के अन्तर्गत पुलिस प्रशिक्षण महाविद्यालय इन्दौर द्वारा आज एक कार्यशाला पुलिस अधीक्षक श्रीमती सुनीता रावत के मार्गदर्शन में आयोजित की गई । कार्यशाला में संस्था की श्रीमती गीता चौहान उप पुलिस अधीक्षक, निरीक्षक अमृता सोलंकी एवं जन विकास सोसायटी आश्रम केम्पस पालदा इन्दौर के निदेशक श्री सिनोज जोसफ, समन्वयक श्री सूरेश परमार एवं मेंबर श्री शिव कुमार चौहरे शामिल हुए । श्रीमती गीता चौहान उप पुलिस अधीक्षक ने अपने व्याख्यान मे एक अच्छे समाज की स्थापना, महिला संबंधी कानूनों, सोशल मीडिया, क्या करें क्या ना करे के बारे मे जानकारी दी । निरीक्षक श्रीमती अमृता सोलंकी द्वारा सायबर क्राईम पर व्याख्यान दिया जिसमे सोशल मीडिया, आँनलाईन फ्राड, फर्जी एसएमएस, ईमेल के बारे मे जानकारी दी गई, , जन विकास सोसायटी आश्रम केम्पस पालदा इन्दौर के समन्वयक श्री सुरेश परमार द्वारा बच्चों/महिलाओं को अच्छे समाज की स्थापना हेतु बताया गया कि किसी भी अपराध को रोकने हेतु एकजुटता के साथ खडे होकर आवाज उठाना होगी । आयोजन के दौरान लगभग 150 बच्चे/महिला/पुरूष उपस्थित हुए । एवं पीटीसी इन्दौर में प्रशिक्षणरत 22 महिला नव आरक्षक उपस्थित रहें ।













 

Saturday, February 8, 2025

 पुलिस प्रशिक्षण महाविघालय, इन्दौर के नालंदा कान्फ्रेन्स हॉल में BASIC PHYSIOTHERAPY पर सेमीनार आयोजित किया गया *

दिनांक 08-02-2025 को डॉ निधि वर्मा (फिजियोथैरेपिस्ट) के द्वारा बैसिक फिजियोथैरेपी विषय पर व्याख्यान दिया गया । जिसमें सर्वप्रथम उनके द्वारा फिजियोथैरेपी की परिभाषा बताई गई, रोल ऑफ फिजियोथैरेपी (फिजियोथैरेपी क्यू जरूरी है), तथा फिजियोथैरेपी होता किस – किस विषय में है पर चर्चा की गई एवं Method of treatment के बारे में भी बताया गया तथा अपने व्याख्यान में उनके द्वारा इकाई में प्रशिक्षणरत प्रशिक्षुओं को शरीर में पाई जाने वाली मासपेशियों के संबंध में जानकारी दी गई तथा प्रशिक्षण के दौरान शरीर में होने वाले खिचाव, लगने वाले आघातों के संबंध में जानकारी प्रदाय की गई । उक्त सेमीनार का लाभ पीटीसी इन्दौर के अधिकारी / कर्मचारियों व 77वें नव  आरक्षक बुनियादी प्रशिक्षण सत्र के 230 नव आरक्षकों द्वारा लिया गया ।











Saturday, February 1, 2025

 

पुलिस प्रशिक्षण महाविद्यालय इंदौर में NETWORK SECURITY पर एक दिवसीय सेमीनार आयोजित

दिनांक 01/02/2025 को पुलिस प्रशिक्षण महाविद्यालय इंदौर में प्रभारी पुलिस अधीक्षक श्रीमती सुनीता रावत के निर्देशन में पीटीसी इन्दौर में 77वें नव आरक्षक बुनियादी प्रशिक्षण सत्र के प्रशिक्षुओं को NETWORK SECURITY विशेषज्ञ मनीष सिंह द्वारा NETWORK SECURITY पर व्याख्यान दिया गया । जिसमें उनके द्वारा NETWORK SECURITY पर विस्तार से जानकारी प्रदाय की गई । इस अवसर पर शासकीय  होलकर (आदर्श ,स्वशासी) विज्ञान महाविद्यालय, इंदौर के PRINCIPAL डॉ. मेजर अनामिका जैन, ADMIN डॉ. नागेश दादौकर एवं HOD COMPUTER श्री प्रदीप शर्मा को मूवमेन्टो प्रदाय कर श्रीमती शैलजा पटाव द्वारा स्वागत किया गया एवं उक्त सेमीनार का मंच संचालन निरीक्षक श्रीमती अमृता सोलंकी द्वारा किया गया तथा उक्त सेमीनार का लाभ पीटीसी इन्दौर के अधिकारी / कर्मचारी तथा 77 वें नव आरक्षक बुनियादी प्रशिक्षण सत्र के 248 प्रशिक्षुओं द्वारा लिया गया ।














Wednesday, January 29, 2025

 

पुलिस प्रशिक्षण महाविद्यालय इन्दौर द्वारा जन विकास सोसायटी इन्दौर के माध्यम से शिवनगर मूसाखेडी इन्दौर मे सामाजिक सरोकार का कार्यक्रम आयोजित

 

आज दिनाँक 29/01/2025 को जन विकास सोसायटी एवं पुलिस प्रशिक्षण महाविद्यालय इन्दौर द्वारा सामाजिक सरोकार कार्यक्रम के अन्तर्गत शासकीय माध्यमिक एवं प्राथमिक विद्यालय नया बसेरा गांधी नगर इन्दौर में आज एक कार्यशाला पुलिस अधीक्षक श्रीमती सुनीता रावत के मार्गदर्शन में आयोजित की गई । कार्यशाला में संस्था की श्रीमती शैलजा पटवा उप पुलिस अधीक्षक, उप निरीक्षक दिव्यज्योति गोयल एवं जन विकास सोसायटी से क्षेत्रीय समन्वयक सुरेश परमार, सुश्री कविता पाटीदार, सुश्री पुजा जमरे, सुश्री नीतु गुमास्ता, श्री शिवकुमार चौरे एवं श्री राज धार्वे एवं विद्यालय की प्राचार्या श्रीमती शचि दीक्षित शामिल हुए । श्रीमती शैलजा पटवा उप पुलिस अधीक्षक ने अपने व्याख्यान में एक अच्छे समाज की स्थापना, महिला संबंधी कानूनों, सोशल मीडिया, क्या करें क्या ना करे के बारे में एवं महिला सूरक्षा से संबंधित जैसै एमपी ई कॉप एप्स, वी-केयर फॉर यू, डायल 100, चाईल्ड हेल्प लाईन, घरेलू हिंसा रोकने आदि से संबंधित जानकारी दी गई तथा नशे के दुष्प्रभावों एवं नशे से छुटकारा के बारे में व गुड टच,बेड टच के संबंध मे डिटेल में जानकारी दी, साथ ही एक सशक्त समाज बनाने/महिला के साथ होने वाले भेदभाव को रोकने एवं एक अच्छे कैरियर बनाने के संबंध मे मोटीवेशनल व्याख्यान दिये गये । सायबर क्राईम, सोशल मीडिया, ऑनलाईन फ्राड, फर्जी एसएमएस, ईमेल के बारे मे जानकारी दी गई तथा जन विकास सोसायटी के समन्वयक श्री सुरेश परमार द्वारा बच्चों/महिलाओं को अच्छे समाज की स्थापना हेतु बताया गया कि किसी भी अपराध को रोकने हेतु एकजुटता के साथ खडे होकर आवाज उठाना होगी । आयोजन के दौरान लगभग 150 बच्चे/महिला उपस्थित हुए आयोजन में तकनीकी सहायता हेतु प्रआर. 114 आतिफ खिलजी, म.आर.126 ज्योति ठाकुर एवम प्र.आर. सुरजबली यादव व पीटीसी इन्दौर में प्रशिक्षणरत 22 महिला नव आरक्षक  उपस्थित रहें ।