Saturday, January 11, 2025

 

पुलिस प्रशिक्षण महाविद्यालय, इन्दौर एवं अरविन्दो अस्पताल के दंत चिकित्सकों द्वारा निःशुल्क दंत परीक्षण शिविर का आयोजन

पुलिस प्रशिक्षण महाविद्यालय, इंदौर में प्रभारी पुलिस अधीक्षक श्रीमती सुनीता रावत एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ( प्रशिक्षण)  श्रीमती सौम्या जैन पुलिस प्रशिक्षण महाविद्यालय, इंदौर के मार्गदर्शन में  अरविन्दों अस्पताल के दंत चिकित्सकों द्वारा निःशुल्क दंत परीक्षण शिविर का आयोजन  किया गया । शिविर में अरविन्दों अस्पताल की टीम (डॉ शान्तनु सोनतक, डॉ अधम जोनवाल, डॉ मानसी भदौरिया, डॉ सृष्टि प्रधान, डॉ सृष्टि यादव, डॉ सुयश शर्मा, डॉ तरूण पटेल, डॉ सदक जी, डॉ रूकैया जी) उपस्थित रहीं । यह शिविर मुख्य रूप से पुलिस प्रशिक्षण महाविद्यालय, इन्दौर के पुलिसकर्मियों एवं उनके परिजनों तथा पीटीसी इन्दौर में प्रशिक्षणरत नव आरक्षकों के लिए आयोजित किया गया था । पुलिसकर्मियों की कार्यशैली और व्यस्त दिनचर्या में वे अपने स्वास्थ पर  ध्यान नहीं दे पाते ऐसे में कोई छोटी बीमारी भी समय पर ध्यान न देने की वजह से विक्राल रूप ले लेती है, इस शिविर में जांच के दौरान पाई जाने वाली छोटी बड़ी समस्याओं का हल निकालने के उद्देश्य से शिविर लगाया गया । शिविर में लगभग 300 पुलिसकर्मियों एवं उनके परिजनों तथा प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे नव आरक्षकों का नि:शुल्क दंत परीक्षण किया गया ।










Friday, January 3, 2025

 पुलिस प्रशिक्षण महाविद्यालय इंदौर में शासकीय होलकर (आदर्श, स्वशासी) विज्ञान महाविद्यालय  के सहयोग से कंप्यूटर कोर्स प्रारंभ                                     

 पुलिस प्रशिक्षण महाविद्यालय इंदौर में प्रशिक्षण प्राप्त करने वाले नव आरक्षक बुनियादी प्रशिक्षण सत्र के प्रशिक्षुओं को विशेषज्ञों के माध्यम से कंप्यूटर की बारीकियों के संबंध में जानकारी प्रदान करने एवं वर्तमान परिदृश्य में घटित होने वाले साइबर अपराधों के संबंध में प्रशिक्षण प्रदान करने  हेतु शासकीय होलकर (आदर्श, स्वशासी) विज्ञान महाविद्यालय इंदौर एवं पुलिस प्रशिक्षण महाविद्यालय इंदौर के बीच दिनांक 18/11/2024 को  एम ओ यू (MOU) पर हस्ताक्षर किये गये थे। इसी तारतम्य में पुलिस प्रशिक्षण महाविद्यालय इंदौर में आज दिनांक 03 /01 /2025 से कंप्यूटर कक्षाएं प्रारंभ की गई ।इस अवसर पर बोलते हुए संस्था की प्रभारी पुलिस अधीक्षक श्रीमती सुनीता रावत ने बताया कि श्रीमान अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक महोदय( प्रशिक्षण) सुश्री सोनाली मिश्रा मैडम की मंशा है कि प्रशिक्षण प्राप्त कर रहा प्रत्येक नव आरक्षक कंप्यूटर की बारीकियां के संबंध में जानकारी प्राप्त करे, साइबर अपराधों की चुनौतियों के संबंध में जानकारी प्राप्त करे एवं उनसे निपटने के तरीके सीखे जिससे भविष्य में ये प्रशिक्षित नव आरक्षक कंप्यूटर एवं साइबर संबंधी अपराधों से निपटने में पुलिस विभाग की रीढ़ साबित हो सकेंगे ।इस अवसर पर शासकीय  होलकर( आदर्श ,स्वशासी) विज्ञान महाविद्यालय  इंदौर के प्रोफेसर   डॉ. विनय दशोरे ,डॉ तरुण गर्ग  ,  77 वें नव आरक्षक बुनियादी प्रशिक्षण सत्र के 251 प्रशिक्षु, निरीक्षक  आनंद चौहान उपस्थित रहे।













Thursday, January 2, 2025







पुलिस प्रशिक्षण महाविद्यालय इंदौर में नव वर्ष के उपलक्ष्य में प्रभारी पुलिस अधीक्षक महोदय श्रीमती सुनीता रावत द्वारा सभी प्रशिक्षणार्थियों से मुलाकात की गई एवं सभी प्रशिक्षणार्थियों के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें नूतन वर्ष की शुभकामना दी गई। प्रशिक्षणार्थियों को इंडोर एवं आउटडोर में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने के लिए प्रोत्साहन दिया गया  एवं प्रशिक्षणर्थियों से उनकी समस्याओं के बारे में पूछा गया। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक महोदय के साथ उप पुलिस अधीक्षक श्रीमती गीता चौहान, उप पुलिस अधीक्षक श्रीमती शैलजा पटवा, उप पुलिस अधीक्षक श्री अनिल कुमार वर्मा,  डॉक्टर श्री प्रदीप जोशी, रक्षित निरीक्षक श्रीमती रेखा रावत, निरीक्षक श्री आनंद चौहान उपस्थित रहे एवं टेक्निकल सहायता हेतु प्रधान आरक्षक आतिफ खिलजी एवं  अन्य स्टाफ भी उपस्थित रहे।









 

Sunday, December 29, 2024

 पुलिस प्रशिक्षण महाविद्यालय इंदौर 77 वें सत्र के प्रशिक्षणार्थियों का रेसीडेंसी कोठी भ्रमण  ।

पुलिस प्रशिक्षण महाविद्यालय इंदौर में प्रभारी पुलिस अधीक्षक श्रीमती सुनीता रावत के निर्देशन एवं श्रीमती सौम्या जैन अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ( प्रशिक्षण) पी टी सी इंदौर एवं उप पुलिस अधीक्षक श्री अनिल कुमार वर्मा के मार्गदर्शन में सीडीआई श्री सुरेश कुमार मौर्य की उपस्थित में 77 वे नव आरक्षक बुनियादी प्रशिक्षण सत्र वें के प्रशिक्षुओं को इतिहासकार जफर अंसारी द्वारा कृषि कॉलेज,डेली कॉलेज, ठगी जेल एवं रेसीडेंसी कोठी के स्वर्णिम इतिहास की जानकारी दी गई ।

इस दौरान निरीक्षक श्री विजय लोधी, निरीक्षक श्री प्रतीक शर्मा, निरीक्षक श्री हरजेन्द्र सिंह चौहान, निरीक्षक श्रीमती प्रियंका कामले, उप निरीक्षक श्री जगदीश सिंह ,उप निरीक्षक श्रीमती अर्चना पांडे ,सहा उप निरीक्षक श्रीमती निधिका चौहान एवं कुल 241 प्रशिक्षणार्थी उपस्थित रहे।















Friday, December 27, 2024

 

पुलिस प्रशिक्षण महाविघालय इंदौर में महिला संबंधी अपराधों में विवेचकों की दक्षता बढ़ाने के लिए 05 दिवसीय सेमिनार संपन्न ।*

पुलिस प्रशिक्षण महाविघालय इंदौर में पुलिस मुख्यालय भोपाल एवं बी.पी. एंड आर.डी के मार्गदर्शन में Women Safety Under Nirbhaya Fund Scheme के तहत विवेचकों के लिए सेमिनार आयोजित किया गया ।

 पुलिस अधिकारियों का पांच दिवसीय प्रशिक्षण आज दिनांक 27/12/24  को पुलिस प्रशिक्षण महाविधालय इन्दौर में संपन्न किया गया । पुलिस प्रशिक्षण महाविघालय की अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (प्रशिक्षण)श्रीमती सौम्या जैन  समापन कार्यक्रम मे मुख्य अथिति के रूप मे उपस्थित रहे ।                        ◦          श्री राजेश कुमार सिंह उप पुलिस महानिरीक्षक पीआरटीएस इन्दौर, उप पुलिस अधिक्षक श्रीमती शैलजा पटवा,एडीपीओ श्रीमती कर्णिका दीक्षित, एडीपीओ श्री विनय गुप्ता, एडीपीओ सुश्री ज्योति आर्य, वैज्ञानिक अधिकारी श्रीमती सुचिता पाण्डेय, डाँ जितेन्द्र सिंह तोमर (MD Forensic Medicine, MBA Hospital Management Associate professor), Prof (Dr) प्रिया सपाहा Dean-School of Law & Public Policy Avantika University, एडवोकेड सुश्री आशी वैद्य, श्रीमती वन्चना सिंह परिहार, निरीक्षक श्रीमती अमृता सोलंकी, निरीक्षक श्री प्रतीक शर्मा निरीक्षक श्री हरजेन्द्र सिंह एवं निरीक्षक श्री मनोज कटारिया के द्वारा 05 वसीय सेमिनार मे व्याख्यान दिया गया ।

समाप्ति उपरांत अतिथि व्याख्याताओं को स्मृति चिन्ह भेंट किया गया तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती सौम्या जैन एवं उप पुलिस अधीक्षक श्रीमती शैलजा पटवा  द्वारा सभी प्रतिभागियों को सर्टिफिकेट प्रदान किए गए ।

 उप पुलिस अधीक्षक श्रीमती शैलजा पटवा   द्वारा आभार व्यक्त किया गया एवं मंच संचालन निरीक्षक श्री आनन्द चौहान द्वारा किया गया । उक्त सेमिनार में इंदौर जोन के उप पुलिस अधीक्षक 02 ,निरीक्षक-14 ,उप निरीक्षक 12, सहा उप निरीक्षक 01  कुल 29 पुलिस अधिकारी सम्मिलित रहे ।