Thursday, August 20, 2020

 पीटीसी इंदौर में तीन दिवसीय क्लाॅसिफिकेशन आॅफ सायबर इन्वेस्टिगेशन कलेक्शन आॅफ इन्फाॅरमेशन एण्ड इविडेन्स फ्राम गजटस  संबंधी आॅनलाइन वेबिनार प्रारंभ

पुलिस प्रशिक्षण महाविद्यालय इंदौर के नालंदा कांफ्रेंस हाॅल में म.प्र. पुलिस मुख्यालय भोपाल के आदेशानुसार आयोजित तीन दिवसीय आॅनलाइन वेबिनार जो कि क्लाॅसिफिकेशन आॅफ सायबर इन्वेस्टिगेशन कलेक्शन आॅफ इन्फाॅरमेशन एण्ड इविडेन्स फ्राम गजटस  से संबंधित है पीटीसी इंदौर के माध्यम से पुलिस अधीक्षक श्री अवधेश गोस्वामी की उपस्थिति में दिनांक 20 अगस्त 2020 से 22 अगस्त 2020 तक प्रारंभ किया गया।

 विशेष पुलिस महानिदेशक (प्रशिक्षण) श्रीमती अरूणा मोहन राव, अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (प्रशिक्षण) श्रीमती अनुराधा शंकर द्वारा महत्वपूर्ण विषय संबंधी वेबिनार के माध्यम से आप सभी प्रतिभागियों को जो जानकारी दी जा रही है, वह अत्यंत उपयोगी है, साथ ही आपके कार्यक्षैत्र में उपयोगी सिध्द होगी, सोशल मीडिया/इंटरनेट  के माध्यम से अपराधियों द्वारा नित-नये अपराधों को अंजाम दिया जा रहा है, केस स्टडी के माध्यम से आपको विशेषज्ञों द्वारा जानकारी दी जायेगी, जो आपके लिये उपयोगी सिध्द होगी, मध्यप्रदेश पुलिस के अधिकारी/कर्मचारीगण जो इस वेबिनार के माध्यम से जुडे हुए है, को बहुत-बहुत बधाई, शुभकाॅमनाऐ यह एक महत्वपूर्ण वेबिनार है, आप सभी इससे अवश्य लाभान्वित होेंगे।

पुलिस अधीक्षक श्री अवधेश गोस्वामी द्वारा वेबिनार में जुडे समस्त जिलों के प्रतिभागियों को इस विषय से परिचय कराते हुए वर्तमान परिप्रेक्ष्य में इसकी प्रासंगिकता पर प्रकाश डाला गया।

दिनांक 20.08.2020 को वेबिनार द्वारा लाइव स्पेशल सेशन मध्यप्रदेश पुलिस के अधिकारी/कर्मचारियों हेतु चलाया गया जिसमें क्लाॅसिफिकेशन आॅफ सायबर क्राइम विषय पर श्री संजय मिश्रा सायबर एक्सपर्ट, तथ्य फारेंसिक विंग फेडरेशन, नई दिल्ली द्वारा महत्वपूर्ण जानकारी प्रतिभागियों को दी गई । 

आॅनलाईन वेबिनार कार्यक्रम में पुलिस प्रशिक्षण महाविद्यालय इंदौर के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री प्रमोद सोनकर, उप पुलिस अधीक्षक श्री सुनील कुमार तालान, उप पुलिस अधीक्षक श्री रामेश्वर प्रसाद चैबे, उप पुलिस अधीक्षक श्री विनोद बघेल, एडीपीओं सैयद शमशुननिशा अली, रक्षित निरीक्षक श्री रणजीत सिंह, श्री हिन्दू सिंह मूवेल, समस्त प्रतिभागीगण एवं मध्यप्रदेश के अधिकारी/कर्मचारी आॅनलाईन वेबिनार से जुडे रहे ।







 


Sunday, August 16, 2020

 स्वतंत्रता दिवस पर पीटीसी एसपी द्वारा 

 ध्वजारोहण

स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य पर पुलिस प्रशिक्षण महाविद्यालय इंदौर के नालंदा प्रशासनिक भवन में पुलिस अधीक्षक श्री अवधेश गोस्वामी द्वारा ध्वजारोंहण किया एवं गार्ड द्वारा सलामीं दी गई । ध्वजारोंहण के पश्चात राष्ट्रीय गान प्रस्तुत किया गया। 

पुलिस अधीक्षक श्री गोस्वामी द्वारा समस्त स्टाॅफ को बधाई शुभाकांमनाऐ देते हुए कहा कि आज के दिन हमारे लिये गौरव एवं सम्मान का दिन भी है। 

इस अवसर पर स्टाफ अधिकारी/कर्मचारियों द्वारा किये गये उत्कृष्ट कार्यो को दृष्टिगत रखते हुये पुलिस अधीक्षक द्वारा प्रशस्ति प्रत्र प्रदान किये गये।  

इस अवसर पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री प्रमोद सोनकर, समस्त उप पुलिस अधीक्षक, युनिट चिकित्सक, रक्षित निरीक्षक सहित अधिकारी/कर्मचारी उपस्थित रहें।








Wednesday, August 12, 2020

 पीटीसी इंदौर द्वारा चार दिवसीय 

ERADICTION OF STRESS & ENHASING INNER STRENGTH  

विषय संबंधी आॅनलाइन वेबिनार संपन्न

म.प्र. पुलिस मुख्यालय भोपाल एवं ब्रम्हकुमारी माउंट आबु की शाखा सिक्योरिटी सर्विस विंग द्वारा आयोजित चार दिवसीय आॅनलाइन वेबिनार जो कि इरेडिक्शन आॅफ स्ट्रेस एण्ड इनहेन्सिंग इनर स्ट्रेस से संबंधित है पीटीसी इंदौर नोडल एजेंसी के माध्यम से पुलिस अधीक्षक श्री अवधेश गोस्वामी की निर्देशन में दिनांक 08 अगस्त 2020 से 11 अगस्त 2020 तक संपन्न हुआ ।

 म.प्र. पुलिस महानिदेशक श्री विवेक जौहरी, विशेष पुलिस महानिदेशक (प्रशिक्षण) श्रीमती अरूणा मोहन राव, अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (प्रशिक्षण) श्रीमती अनुराधा शंकर द्वारा मध्यप्रदेश पुलिस के अधिकारी/कर्मचारीगण जो इस वेबिनार के माध्यम से जुडे हुए है, को बहुत-बहुत बधाई, शुभकाॅमनाऐ यह एक महत्वपूर्ण वेबिनार है, आप सभी इससे अवश्य लाभान्वित होेंगे।

यू-टयूब के माध्यम से लाइव स्पेशल सेशन मध्यप्रदेश पुलिस के अधिकारी/कर्मचारियों हेतु चलाया गया, जिसमें स्ट्रेस मेनेजमेंट थ्रु सेल्फ इम्पावरमेंट विषय पर डाॅ. इ.वी. स्वामीनाथन मोटिवेशनल ट्रेनर मुंबई एवं बहन बी.के. दीपाजी सीनियर राजयोग टीचर मुंबई, हारमोनी इन रिलेशनशिप विषय पर बहन बीके श्रैया मोटिवेशनल ट्रेनर मुंबई, मेडिटेशन फाॅर इनहेंसिंग इनर स्ट्रेन्गध विषय पर श्री बी.के. इवी गिरीश मोटिवेशनल ट्रेनर मुंबई एवं बहन बीके कमला सिनीयर राजयोग टीचर न्यू दिल्ली, फेसिंग चैलेंजेस इन करंट टाइम्स एवं कार्यक्षैत्र या पारिवारिक संबंधी सभी प्रकार की मानसिक तनाव संबंधी प्रश्नोत्तर का बहुत ही सहज एवं सरल तरीकों से जिससे आपकी कार्यक्षमता एवं पारिवारिक जीवन में तनाव न पैदा हो, संबंधी उत्तर वेबिनार में प्रतिभागियों को राजयोगी श्री बीके सूरज सिनीयर राजयोग टीचर माउंटआबू द्वारा बडी ही सहजता से दिया गया। 

आॅनलाईन वेबिनार कार्यक्रम में पुलिस प्रशिक्षण महाविद्यालय इंदौर के समस्त प्रतिभागीगण एवं परिवार के सदस्यों ने बढ-चढ कर हिस्सा लिया साथ ही मध्यप्रदेश के अधिकारी/कर्मचारीगण भी आॅनलाईन वेबिनार से जुडे रहे एवं चाट के माध्यम से अपने अपने विचार व्यक्त किये । 










  पीटीसी इंदौर में चार दिवसीय 

ERADICTION OF STRESS & ENHASING INNER STRENGTH  

विषय संबंधी आॅनलाइन वेबिनार प्रारंभ

पुलिस प्रशिक्षण महाविद्यालय इंदौर के नालंदा कांफ्रेंस हाॅल में म.प्र. पुलिस मुख्यालय भोपाल एवं ब्रम्हकुमारी माउंट आबु की शाखा सिक्योरिटी सर्विस विंग द्वारा आयोजित चार दिवसीय आॅनलाइन वेबिनार जो कि इरेडिक्शन आॅफ स्ट्रेस एण्ड इनहेन्सिंग इनर स्ट्रेस से संबंधित है पीटीसी इंदौर नोडल एजेंसी के माध्यम से पुलिस अधीक्षक श्री अवधेश गोस्वामी की निर्देशन में दिनांक 08 अगस्त 2020 से 11 अगस्त 2020 तक प्रारंभ किया गया।

 म.प्र. पुलिस महानिदेशक श्री विवेक जौहरी, विशेष पुलिस महानिदेशक (प्रशिक्षण) श्रीमती अरूणा मोहन राव, अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (प्रशिक्षण) श्रीमती अनुराधा शंकर द्वारा मध्यप्रदेश पुलिस के अधिकारी/कर्मचारीगण जो इस वेबिनार के माध्यम से जुडे हुए है, को बहुत-बहुत बधाई, शुभकाॅमनाऐ यह एक महत्वपूर्ण वेबिनार है, आप सभी इससे अवश्य लाभान्वित होेंगे।

दिनांक 08.08.2020 को यू-टयूब के माध्यम से लाइव स्पेशल सेशन मध्यप्रदेश पुलिस के अधिकारी/कर्मचारियों हेतु चलाया गया जिसमें स्ट्रेस मेनेजमेंट थ्रु सेल्फ इम्पावरमेंट विषय पर डाॅ. इ.वी. स्वामीनाथन मोटिवेशनल ट्रेनर मुंबई एवं बहन बी.के. दीपाजी सीनियर राजयोग टीचर मुंबई द्वारा महत्वपूर्ण सेशन दिया गया। 

आॅनलाईन वेबिनार कार्यक्रम में पुलिस प्रशिक्षण महाविद्यालय इंदौर के समस्त प्रतिभागी एवं मध्यप्रदेश के अधिकारी/कर्मचारी आॅनलाईन वेबिनार से जुडे रहे एवं चाट के माध्यम से अपने अपने विचार व्यक्त किये । 


























Thursday, July 30, 2020

पीटीसी इंदौर में तीन दिवसीय आॅनलाइन वेबिनार संपन्न
पुलिस प्रशिक्षण महाविद्यालय इंदौर के नालंदा कांफ्रेंस हाॅल में पुलिस मुख्यालय भोपाल के आदेशानुसार व पुलिस अधीक्षक श्री अवधेश गोस्वामी की उपस्थिति में दिनांक 23 से 25 जुलाई 2020 तक तीन दिवसीय आॅनलाइन वेबिनार जो कि आईटीएक्ट एवं रिसेंट अमेंडमेंट सायबर लाॅ रिलेटेड टू सीआरपीसी एण्ड एविडेन्स एक्ट प्रोव्हिजन्स से संबंधित है संपन्न हुआ।
पुलिस अधीक्षक श्री अवधेश गोस्वामी द्वारा वेबिनार में जुडे मध्यप्रदेश एवं अन्य राज्यों के लगभग 400 प्रतिभागियों को इस विषय से परिचय कराते हुए वर्तमान परिप्रेक्ष्य में इसकी प्रासंगिकता पर प्रकाश डाला गया।
आॅनलाईन वेबिनार में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नारकोटिक्स विंग श्री दिलीप सोनी द्वारा डिजीटल एवीडेन्स न्यू चैलेंजेस एवं एडीपीओ पीटीसी इंदौर श्रीमती सैयद शमशुननिशा अली द्वारा आईटी एक्ट एण्ड सुप्रीम कोर्ट व्यूव आॅन इलेक्ट्रानिक एविडेन्स संबंधी समस्त महत्वपूर्ण जानकारियों से प्रतिभागियों को अवगत कराया।
प्रतिभागियों द्वारा संबंधित विषयों के एक्सपर्टस से विषय संबंधी कई प्रश्न सीधे एवं चैट के माध्यम से पुछे गये जिनका उत्तर एक्सपर्टस द्वारा दिया गया।
आॅनलाईन वेबिनार कार्यक्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री प्रमोद सोनकर, उप पुलिस अधीक्षक श्री सुनील कुमार तालान, उप पुलिस अधीक्षक श्री रामेश्वर प्रसाद चैबे, उप पुलिस अधीक्षक श्री विनोद बघेल, रक्षित निरीक्षक श्री रणजीत सिंह एवं पुलिस प्रशिक्षण महाविद्यालय इंदौर के समस्त प्रतिभागीगण उपस्थित रहें ।





Wednesday, July 29, 2020

पीटीसी इंदौर में तीन दिवसीय आॅनलाइन वेबिनार प्रारंभ
     पुलिस प्रशिक्षण महाविद्यालय इंदौर के नालंदा कांफ्रेंस हाॅल में पुलिस मुख्यालय भोपाल के आदेशानुसार व पुलिस अधीक्षक श्री अवधेश गोस्वामी की उपस्थिति में दिनांक 23 से 25 जुलाई 2020 तक तीन दिवसीय आॅनलाइन वेबिनार जो कि आईटीएक्ट एवं रिसेंट अमेंडमेंट सायबर लाॅ रिलेटेड टू सीआरपीसी एण्ड एविडेन्स एक्ट प्रोव्हिजन्स से संबंधित है प्रारंभ किया गया।

अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (प्रशिक्षण) श्रीमती अनुराधा शंकर द्वारा मध्यप्रदेश एवं अन्य राज्यों के लगभग 400 प्रतिभागी जो इस वेबिनार के माध्यम से जुडे हुए है, को बहुत-बहुत बधाई, शुभकाॅमनाऐ यह एक महत्वपूर्ण विषय संबंधी वेबिनार है, आप सभी इससे अवश्य लाभान्वित होेंगे।
पुलिस अधीक्षक श्री अवधेश गोस्वामी द्वारा वेबिनार में जुडे समस्त जिलों के प्रतिभागियों को इस विषय से परिचय करते हुए वर्तमान परिप्रेक्ष्य में इसकी प्रासंगिकता पर प्रकाश डाला गया।
आॅनलाईन वेबिनार में श्री गौरव राॅवल (एचओडी कम्प्यूटर साईंस डिपार्टमेन्ट, सेंट पाॅल प्रोफेशनल काॅलेज इंदौर) के द्वारा आईटी एक्ट एण्ड अमेडमेंटस, श्री दिलीप सोनी अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (नारकोटिक्स विंग) इंदौर द्वारा इम्पोरटेंस आॅफ इलेक्ट्राॅनिक एविडेन्स संबंधी समस्त जानकारियों से प्रतिभागियों को अवगत कराया।
प्रतिभागियों द्वारा संबंधित विषयोंके एक्सपर्टस से विषय संबंधी कई प्रश्न पूछे गये जिनका उत्तर एक्सपर्टस द्वारा दिया गया।
आॅनलाईन वेबिनार कार्यक्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री प्रमोद सोनकर, उप पुलिस अधीक्षक श्री सुनील कुमार तालान, उप पुलिस अधीक्षक श्री रामेश्वर प्रसाद चैबे, उप पुलिस अधीक्षक श्री विनोद बघेल, रक्षित निरीक्षक श्री रणजीत सिंह एवं पुलिस प्रशिक्षण महाविद्याल इंदौर के समस्त प्रतिभागीगण उपस्थित रहें ।








Monday, July 20, 2020

सांसे हो रही है कम आओं पेड लगाये हम, पीटीसी इंदौर में 
पौधारोपण कार्यक्रम संपन्न
पुलिस प्रशिक्षण महाविद्यालय इंदौर में दिनाक 18.07.2020 को नालंदा भवन एवं आर्यावर्त छात्रावास के समीप पौधारोपण मुख्य अतिथि खेल संचालक श्री पवन जैन (भापुसेद्ध भोपाल (म.प्र.), पुलिस महानिरीक्षक श्री विवेक शर्मा इंदौर झोन इंदौर, उप पुलिस महानिरीक्षक श्री हरिनारायणचारी मिश्र इंदौर झोन इंदौर द्वारा पौधों का रोपण किया गया।
पुलिस अधीक्षक श्री अवधेश गोस्वामी द्वारा सर्वप्रथम मुख्य अतिथि श्री पवन जैन (भापुसेद्ध खेल संचालक भोपाल (म.प्र.), श्री विवेक शर्मा पुलिस महानिरीक्षक इंदौर झोन इंदौर, उप पुलिस महानिरीक्षक श्री हरिनारायणचारी मिश्र इंदौर झोन इंदौर, श्री महेशचंद्र जैन पुलिस अधीक्षक पुर्वी इंदौर, श्री सुरज वर्मा पुलिस अधीक्षक पश्चिम इंदौर एवं गुरूद्वारा दाता बंदी छोड के बाबा श्री लक्खा सिंह का पुष्प गुच्छ भेंट कर स्वागत किया गया। 
श्री पवन जैन (भापुसेद्ध द्वारा अपने संबोधन में हरियाली को बचाने एवं पौधारोपण कार्यक्रम को निरंतर अनवरत चलने के लिये पीटीसी परिवार को बहुत-बहुत बधाई शुभकांमनॉऐ दी।
पेड-पौधे हमें बीमारियों से बचाते है। शुध्द ऑक्सीजन देते है, कोरोना जैसी वैश्विक महामारी एवं अन्य बिमारियों से बचने के लिये हमें निरंतर पेड-पौधों को लगाकर उनकी रक्षा करनी है।
इस अवसर पर उन्होने कोरोना में मुस्तैदी से डियूटीरत समस्त पुलिसकर्मियों उनके परिवारजनों पर कविता के माध्यम से अपनी बात कही।   
पुलिस अधीक्षक श्री गोस्वामी ने अपने संबोधन में बताया कि पौधारोपण कार्यक्रम में गुरूद्वारा दाता बंदी छोड एवं फॉरेस्ट विभाग की टीम के सौजन्य से पीटीसी परिसर व स्कीम नं. 140 के समीप स्थित पीटीसी भूमि पर लगभग 10 हजार पौधो का रोपण करवाया जाना है। पीटीसी के लगभग 103 एकड भूमि को हरा-भरा करने में पूर्व के अधिकारियों का विशेष योगदान रहा है, परिसर में लगभग 90 वाटर रिचार्जर लगाये गये है एवं 02 सघन वन है । पक्षियों के लिये कृत्रिम घोसलें बनाये गये है। कॅुंए एवं बावडियों का जीर्णोध्दार कर उन्हे भी जीवित किया गया है। वर्ष 2017 में पीटीसी को ग्रीन हीरोंज के अवार्ड से भी सम्मानित किया गया है।

कार्यक्रम में वैश्विक कोरोना महामारी में निराश्रित, गरीब, एवं भूखें असहाय लोगों राहगीरों मजदूरों के लिये रोजाना 10 से 12 हजार फुड पैकेट हाइजैनिक रूप से तैयार कर सतत 47 दिनों तक लगभग 4 लाख 12 हजार फुड पैकेट दिन और रात मेहनत कर तैयार कर  वितरण करने वाले स्टॉफ अधिकारी/कर्मचारीगण, पीटीसी कोरोना वारियर्स, युनिट चिकित्सक स्टॉफ, मैस संचालक, समाज सेवी संस्थाओं को प्रशस्ति पत्र मुख्य अतिथि श्री पवन जैन खेल संचालक, पुलिस महानिरीक्षक श्री विवेक शर्मा एवं उप पुलिस महानिरीक्षक श्री हरिनारायणचारी मिश्र द्वारा प्रदान किये गये।
पौधारोपण में विशेष रूचि रखने वाले एवं अपनी अतुलनीय सेवाऐं देने वाले गुरूद्वारा दाता बंदी छोड के श्री लक्खा सिंह एवं युनिट चिकित्सक श्री प्रदीप जोशी को मुख्य अतिथि द्वारा श्रीफल, शॉल एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया।
पौधारोपण कार्यक्रम में नालंदा एवं आर्यावर्त के समीप मुख्य अतिथि श्री पवन जैन खेल संचालक, पुलिस महानिरीक्षक श्री विवेक शर्मा एवं उप पुलिस महानिरीक्षक श्री हरिनारायणचारी मिश्र पीटीसी पुलिस अधीक्षक श्री अवधेश गोस्वामी द्वारा पौधों का रोपण किया गया।
मंच संचालन उप पुलिस अधीक्षक श्री सुनील कुमार तालान ने किया एवं आभार प्रदर्शन उप पुलिस अधीक्षक श्री रामेश्वर प्रसाद चौबे द्वारा किया गया।
कार्यक्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) श्रीमती मनीषा पाठक सोनी, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री दिलीप सोनी (नारकोटिक्स) गुरूद्वारा दाता बंदी छोड की टीम, एवं समस्त उप पुलिस अधीक्षक, रक्षित निरीक्षक, सुबेदार सहित समस्त स्टॉफ अधिकारी/कर्मचारीगण उपस्थित रहें।