Thursday, January 23, 2020

PTC इंदौर में FAX INDIA  के तत्वावधान में ह्यूमन ट्रेफकिंग, जेजे एक्ट, एवं पॉक्सो एक्ट संबंधी
05 दिवसीय कार्यशाला प्रारंभ
पुलिस प्रशिक्षण महाविद्यालय इंदौर के पुराना सभागृह में दिनांक 20.01.2020 से 24.01.2020 तक पुलिस मुख्यालय भोपाल के आदेशानुसार एवं पुलिस अधीक्षक श्री तुषार कान्त विद्यार्थी के निर्देशन में श्री सत्यप्रकाश, प्रोग्राम मैनेजर, (थ्ग्ठ प्छक्प्। ैन्त्।ज्ञैभ्। द्ध नई दिल्ली के सहयोग से 73 वें सत्र के प्रशिक्षणार्थियों को ह्यूमन ट्रेफकिंग, जेजे एक्ट, एवं पॉक्सो एक्ट संबंधी 05 दिवसीय कार्यशाला प्रारंभ की गई ।
कार्यशाला में पधारें मुख्य अतिथि ;थ्ग्ठ प्छक्प्।द्ध के श्री सत्यप्रकाश प्रोगा्रम मैनेंजर, एवं उनकी टीम ए वुंगरेसो शांग प्रोगाम ऑफिसर, खोइनेजेम सुनील मेइटे प्रोजेक्ट ऑफिसर, द्वारा ह्यूमन ट्रेफकिंग, जेजे एक्ट, एवं पाक्सो एक्ट संबंधी जानकारियों से प्रशिक्षणार्थियों को अवगत कराया गया।
पुलिस अधीक्षक श्री विद्यार्थी द्वारा अपने संबोधन में कार्यशाला में पधारें मुख्य अतिथि ;थ्ग्ठ प्छक्प्।द्ध  के श्री सत्यप्रकाश प्रोगा्रम मैनेंजर, एवं उनकी टीम द्वारा, जेजे एक्ट, एवं पाक्सो एक्ट संबंधी जानकारियों से प्रशिक्षणार्थियों को महत्वपूर्ण जानकारियों से अवगत कराया जा रहा है। आप सभी प्रशिक्षणार्थियों को इन सभी महत्वपूर्ण जानकारियों को ग्रहण कर अपने-अपने कार्यक्षैत्र में किस प्रकार नियमानुसार कार्यवाही की जाना है, एवं पीडित व्यक्ति के संरक्षण की कार्यवाही भी की जाना है, उसे समाज की मुख्य धारा से जोडना है, समस्त प्रशिक्षणार्थीगण किसी भी प्रकार की आशंका अपने मन में न रखें निरंतर प्रश्नोत्तर का सेशन जारी रखें। प्रशिक्षण दे रही टीम एवं प्रशिक्षणार्थियों को बहुत बहुत शुभकांमनांऐ। म.प्र. के सभी प्रशिक्षण संस्थानों में आपकी टीम द्वारा जो महत्वपूर्ण कार्यशाला आयोजित की जा रही है जिससे कई प्रशिक्षणार्थीगण लाभान्वित हो रहे है उसके लिए आपकी संपूर्ण टीम बधाई की पात्र है।
श्री सत्यप्रकाश जी द्वारा प्रशिक्षणार्थियों को बच्चों में हो रहे बढते अपराधों में किस प्रकार की कार्यवाही की जाना है। हमें उम्र का निर्धारण किस प्रकार करना है। अगर किसी पीडित बच्चा जिसका यौन शोषण होता है तो हमें सर्वप्रथम यह मानना कि उसकी किसी भी प्रकार कि कोई गलती नही थी। जेजे एक्ट में ऐसे कई किरदार है, जिसमें हम सभी को मिलकर काम करना है। यौन पीडिता बच्ची को किस प्रकार से चिकित्सा या मनोचिकित्सक की आवश्यकता है, क्योंकि जिस पीडा से वह बच्ची निकली है उसको हर प्रकार के मदद की जरूरत है और मदद करना हम सभी का उत्तरदायित्व है ।
कार्यशाला में प्रशिक्षणार्थियों को शिक्षा का अधिकार, बाल-विवाह बाल कल्याण समिति, बाल न्याय परिषद एवं अन्य महत्वपूर्ण जानकारियों से भी अवगत कराया गया, प्रशिक्षणार्थियों को सेक्शन 82, 83 एवं 84 इंडियन पैनल कोड को भी परिभाषित कर समझाया गया। 
प्रशिक्षणार्थियों को मूवी के माध्यम से हो रहे अपराधों को प्रदर्शित किया गया। मानव तस्करी, पोक्सो एक्ट के अंतर्गत बच्चों मे हो रहे लैंगिग अपराधों, बच्चों के उत्पीडन के मामले, बच्चियों से जबरन वेश्यावृति का व्यवसाय कराना, पाक्सो एक्ट 2019 संशोधन अधिनियम को भी समझाया गया।
इस अवसर पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती राजेश्वरी महोबिया, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री रणजीत सिंह चौहान, उप पुलिस अधीक्षक श्री रामेश्वर प्रसाद चौबे, रक्षित निरीक्षक श्री रणजीत सिंह, निरीक्षक इन्डोर श्रीमती संगीता जोशी, सुबेदार श्री गोविंद वर्मा, समस्त अधिकारी/कर्मचारी एवं प्रशिक्षणार्थीगण उपस्थित रहें। 







 

महिला जेल प्रहरी बुनियादी प्रशिक्षण सत्र की बाहय परीक्षांऐ प्रारंभ
पुलिस प्रशिक्षण महाविद्यालय इंदौर में महिला जेल प्रहरी बुनियादी प्रशिक्षण सत्र की परीक्षाओं के अंतर्गत बाहय परीक्षांऐ दिनांक 20.01.2020 से 22.01.2020 तक पुलिस अधीक्षक श्री तुषार कान्त विद्यार्थी के आदेशानुसार संचालित की जा रही है।
बाहय परीक्षाओं के संचालन हेतु संपूर्ण परीक्षा व्यवस्था के प्रभारी श्री रणजीत सिंह चौहान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पीटीसी इंदौर, श्रीमती गीता चौहान उप पुलिस अधीक्षक (आउटडोर) पीटीसी इंदौर, एवं सहायक जेल अधीक्षक इंदौर श्री मनोज मिश्रा एवं सहायक जेल अधीक्षक इंदौर श्री दिनेश दांगी रहे।
नवआरक्षकों का दिनांक 20.01.2020 को टर्न आउट, ड्रिल, वेपन के साथ ड्रिल, खाली हाथ ड्रिल, योग, यूएसी, वेपन का खोलना-जोडना, सीट-अप, पुश-अप, 100 यार्ड शटल, जंप एण्ड रिच संबंधी बाहय परीक्षाओं का संचालन किया गया।




ज्ञातव्य हो कि महिला जेल प्रहरी बुनियादी प्रशिक्षण सत्र इकाई में दिनांक 22 जुलाई 2019 से संचालित किया जा रहा है।
इस अवसर पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री रणजीत सिंह चौहान, उप पुलिस अधीक्षक श्रीमती गीता चौहान, निरीक्षक श्रीमती अलका सिंगार, निरीक्षक (विसबल) श्री सीताराम नलवाया, निरीक्षक (विसबल) श्री सुरेश कुमार मौर्य एवं आउटडोर स्टॉफ उपस्थित रहा।



महिला जेल प्रहरी बुनियादी प्रशिक्षण सत्र की आंतरिक परीक्षांऐ संपन्न
पुलिस प्रशिक्षण महाविद्यालय इंदौर में महिला जेल प्रहरी बुनियादी प्रशिक्षण सत्र की परीक्षाओं के अंतर्गत आंतरिक लिखित परीक्षांऐ दिनांक 15.01.2020 से 18.01.2020 तक पुलिस अधीक्षक श्री तुषार कान्त विद्यार्थी के आदेशानुसार संचालित की जा रही है।
आंतरिक परीक्षाओं के संचालन हेतु संपूर्ण परीक्षा व्यवस्था के प्रभारी श्री रणजीत सिंह चौहान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पीटीसी इंदौर, एवं श्री रामेश्वर प्रसाद चौबे उप पुलिस अधीक्षक (इन्डोर) पीटीसी इंदौर रहे।
परीक्षा कार्यक्रम में सहायक जेल अधीक्षक श्री मनोज मिश्रा एवं सहायक जेल अधीक्षक श्री दिनेश दांगी उपस्थित रहे।
नवआरक्षकों का दिनांक 18.01.2020 को शासकीय सेवा से संबंधीत नियम संबंधी आंतरिक लिखित परीक्षाओं का संचालन किया गया।

ज्ञातव्य हो कि महिला जेल प्रहरी बुनियादी प्रशिक्षण सत्र इकाई में दिनांक 22 जुलाई 2019 से संचालित किया जा रहा है।







73वें सत्र प्रशिक्षणार्थियों का पुलिस प्रशासन एवं सर्विस मेटर्स संबंधी व्याख्यान संपन्न
पुलिस प्रशिक्षण महाविद्यालय इंदौर के नालंदा कांफ्रेंस हॉल में पुलिस मुख्यालय भोपाल के आदेशानुसार 73 वें सत्र प्रशिक्षणार्थियों को दिनांक 06.01.2019 से पुलिस प्रशासन एवं सर्विस मेटर्स माडॅयूल संबंधी प्रशिक्षण दिया जा रहा है।
प्रशिक्षण के समापन कार्यक्रम में दिनांक 15.01.2020 को प्रशिक्षणार्थियों कोः-
01 वेतन एवं भत्तें, पदोन्नति एवं स्थानांन्तरण नीति ।
02 अवकाश एवं प्रक्रिया चिकित्सीय सुविधांऐ एवं प्रतिपूर्ति ।
03 अनुशासन एवं शास्ति तथा उनका प्रभाव ।
04 आचरण नियम एवं पुलिस आचरण ।
05 सेवानिवृत्ति लाभ ।
06 पुलिस रिवार्डस एवं डेकोरेशन्स ।
07 सेवा अभिलेखों का संधारण ।
08 आवास सुविधा, परिवार संबंधी एवं अन्य कल्याणकारी गतिविधियॉं ।
उक्त मॉडयूल का प्रशिक्षण पुलिस अधीक्षक श्री मनोज सिंह पुलिस अधीक्षक पीटीएस रीवा एवं उनकी टीम द्वारा दिया जा रहा है।
पुलिस अधीक्षक रीवा एवं उनकी टीम तथा पीटीसी इंडोर की टीम द्वारा 73 वें सत्र के महिला 696 एवं पुरूष 305 कुल 1001 प्रशिक्षणार्थीगण, 235 महिला जेल प्रहरी एवं एसएएफ की 25 महिला नवआरक्षकों को विगत 10 दिवस से सतत प्रशिक्षण दिया गया, प्रशिक्षण के दौरान समस्त प्रशिक्षणार्थियों को विषयांर्तगत जानकारी संबंधी की महत्वपूर्ण प्रेसी प्रदान की गई, इस पूरे कार्यक्रम में कुल 1251 प्रशिक्षणार्थी लाभान्वित हुए। 
कार्यक्रम में समस्त प्रशिक्षणार्थियों द्वारा मन लगाकर प्रशिक्षण प्राप्त किया गया, निश्चित ही आपके कार्यक्षैत्र में उपरोक्त विषयांतर्गत प्रशिक्षण लाभकारी सिध्द होगा, समस्त प्रशिक्षणार्थियों को मेरी ओर से मकर संक्रांति पर्व की हार्दिक-हार्दिक शुभकांमनांऐ, आप सभी प्रशिक्षणार्थीगण बेहतर से बेहतर प्रशिक्षण प्राप्त करे।
इस अवसर पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री रणजीत सिंह चौहान, उप पुलिस अधीक्षक श्री रामेश्वर प्रसाद चौबे, निरीक्षक श्रीमती संगीता जोशी एवं इन्डोर अधिकारी/कर्मचारीगण उपस्थित रहे।






महिला जेल प्रहरी बुनियादी प्रशिक्षण सत्र की आंतरिक परीक्षांऐ प्रारंभ
पुलिस प्रशिक्षण महाविद्यालय इंदौर में महिला जेल प्रहरी बुनियादी प्रशिक्षण सत्र की परीक्षाओं के अंतर्गत आंतरिक परीक्षांऐ दिनांक 15.01.2020 से 18.01.2020 तक पुलिस अधीक्षक श्री तुषार कान्त विद्यार्थी के आदेशानुसार संचालित की जा रही है।
आंतरिक परीक्षाओं के संचालन हेतु संपूर्ण परीक्षा व्यवस्था के प्रभारी श्री रणजीत सिंह चौहान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पीटीसी इंदौर, एवं सहायतार्थ श्री रामेश्वर प्रसाद चौबे उप पुलिस अधीक्षक (इन्डोर) पीटीसी इंदौर रहे।
नवआरक्षकों का दिनांक 15.01.2020 को कम्प्यूटर एवं प्राथमिक उपचार  संबंधी आंतरिक परीक्षाओं का संचालन किया गया।

ज्ञातव्य हो कि महिला जेल प्रहरी बुनियादी प्रशिक्षण सत्र इकाई में दिनांक 22 जुलाई 2019 से संचालित किया जा रहा है।







Wednesday, January 22, 2020

पुलिस प्रशिक्षण महाविद्यालय इंदौर में इंडोर-आडटडोर स्टॉफ अधिकारी/कर्मचारियों की साप्ताहिक बैठक संपन्न
पुलिस प्रशिक्षण महाविद्यालय इंदौर के नालंदा कांफ्रेंस हॉल में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री रणजीत सिंह चौहान के निर्देशन में दिनांक 14.01.2020 को इंडोर-आडटडोर स्टॉफ अधिकारी/कर्मचारियों की मीटिंग का आयोजन किया गया।
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक द्वारा इन्डोर-आउटडोर अधिकारियों/कर्मचारियों से उनके सौंपे गये कार्यो संबंधी प्रगति जानी गई साथ ही कौन-कौन से कार्य पेंडिग है, संबंध में संबंधित अधिकारियां/कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देकर उक्त कार्य को तत्काल निराकरण करने हेतु बताया गया।
पुलिस मुख्यालय से प्राप्त बजट मे किस मद में कितना पैसा शेष है जानकारी ली गई साथ ही इसे खर्च करने संबंधी आवश्यक दिशा-निर्देश संबंधित अधिकारी/कर्मचारियों को दिये गये।
प्रशिक्षण को बेहतर से बेहतर करने हेतु इंडोर-आउटडोर स्टॉफ अधिकारी/कर्मचारियों से अपने किये गये कार्यो की क्रमबध्द जानकारी ली गई साथ ही स्टॉफ अधिकारी/कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिये गये।
इस अवसर पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री रणजीत सिंह चौहान, समस्त उप पुलिस अधीक्षक, समस्त एडीपीओं, रक्षित निरीक्षक, सहित समस्त अधिकारी/कर्मचारीगण उपस्थित रहें।




Saturday, January 11, 2020

पुलिस प्रशिक्षण महाविद्यालय इंदौर में स्कूली बच्चों का आत्मरक्षा
संबंधी 05 दिवसीय सेमिनार संपन्न
पुलिस प्रशिक्षण महाविद्यालय इंदौर के बॉस्केटबाल काम्प्लेक्स में पुलिस अधीक्षक श्री तुषार कान्त विद्यार्थी के निर्देशन में स्कूली बच्चों को सेल्फ डिफेंस की 05 दिवसीय कार्यशाला संबंधी सेमिनार संपन्न हुआ। 
सेमिनार में शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मूसाखेंडी इंदौर की प्राचार्य श्रीमती सीमा श्रीवास्तव, अध्यापक श्रीमती शीला भालेराव, श्री राधेश्याम बघेल एवं  150 स्कूली बच्चों ने भाग लिया।
उप पुलिस अधीक्षक श्री रामेश्वर प्रसार चौबे द्वारा अपने संबोधन में स्कूली बच्चों (विशेषकर गर्ल्स के लिये) के लिये जो 05 दिवसीय सेमिनार आयोजित किया गया था। उसे आपने बडे ही लगन से सीखा। हमारे बेहतर प्रशिक्षकों द्वारा आपकों यह प्रशिक्षण दिया गया था, इसका प्रयोग आपकों केवल आत्मरक्षा के लिए ही करना हैं।
आप सभी को नव-वर्ष की हार्दिक-हार्दिक शुभकांमनांऐ, मैं आपके उज्जवल भविष्य की कामना करता हुॅं।
उक्त कार्यक्रम में निम्न फैकल्टियों द्वारा निरीक्षक (विसबल) श्री सुरेश कुमार मौर्य, निरीक्षक (विसबल) श्री सीताराम नलवाया,  के मार्गदर्शन में  सेल्फ डिफेंस संबधी जानकारी एवं प्रदर्शन किया गया। 
01. प्र.आर. 25 धीरज शर्मा।
02.प्र.आर. 29 निधिका चौहान।
03.आर. 301 दिनेश थापा।
04. आर. 309 नारायण गुरूंग।
05. आर. 543 रवि बवेरिया।
06. आर. 534 राजीव शर्मा।
07.48 जेल प्रशिक्षणार्थी

इस अवसर पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री रणजीत सिंह चौहान, उप पुलिस अधीक्षक श्री रामेश्वर प्रसार चौबे, उप पुलिस अधीक्षक श्रीमती गीता चौहान, निरीक्षक श्रीमती अलका सिंगार, निरीक्षक विसबल श्री सीताराम नलवाया, निरीक्षक श्री सुरेश कुमार मौर्य, एवं स्टॉफ अधिकारी/कर्मचारी मौजूद रहें।


















73वें सत्र प्रशिक्षणार्थियों को पुलिस प्रशासन एवं सर्विस मेटर्स संबंधी व्याख्यान
पुलिस प्रशिक्षण महाविद्यालय इंदौर के नालंदा कांफ्रेंस हॉल में पुलिस मुख्यालय भोपाल के आदेशानुसार 73 वें सत्र प्रशिक्षणार्थियों को दिनांक 07.01.2019 से पुलिस प्रशासन एवं सर्विस मेटर्स माडॅयूल संबंधी प्रशिक्षण दिया जा रहा है।
प्रशिक्षण कार्यक्रम में जी एवं एच कंपनी प्रशिक्षणार्थियों कोः-
01 वेतन एवं भत्तें, पदोन्नति एवं स्थानांन्तरण नीति ।
02 अवकाश एवं प्रक्रिया चिकित्सीय सुविधांऐ एवं प्रतिपूर्ति ।
03 अनुशासन एवं शास्ति तथा उनका प्रभाव ।
04 आचरण नियम एवं पुलिस आचरण ।
05 सेवानिवृत्ति लाभ ।
06 पुलिस रिवार्डस एवं डेकोरेशन्स ।
07 सेवा अभिलेखों का संधारण ।
08 आवास सुविधा, परिवार संबंधी एवं अन्य कल्याणकारी गतिविधियॉं ।
उक्त मॉडयूल का प्रशिक्षण पुलिस अधीक्षक श्री मनोज सिंह पुलिस अधीक्षक पीटीएस रीवा एवं उनकी टीम द्वारा दिया जा रहा है।
इस अवसर पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री रणजीत सिंह चौहान, उप पुलिस अधीक्षक श्रीमती गीता चौहान, रक्षित निरीक्षक श्री रणजीत सिंह एवं इन्डोर अधिकारी/कर्मचारीगण उपस्थित रहे।









पुलिस प्रशिक्षण महाविद्यालय इंदौर में एस.पी. रीवा द्वारा बेस्ट स्टेट पुलिस ट्रेनिंग अकादमी इस्टीटयूट संबंधी भ्रमण
पुलिस प्रशिक्षण महाविद्यालय इंदौर में दिनांक 09.01.2020 को पुलिस मुख्यालय भोपाल के आदेशानुसार मेडल फॉर द बेस्ट स्टेट पुलिस ट्रेनिंग अकादमी इंस्टीटयूट के संबंध में पुलिस अधीक्षक श्री मनोज कुमार सिंह एवं उप पुलिस अधीक्षक श्री एस.के. शुक्ला द्वारा संपूर्ण पीटीसी परिसर में भ्रमण किया गया।
भ्रमण कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक द्वारा आर्यावर्त छात्रावास, मैस, सघन वन, मेन ग्राउंड, नालंदा सरोवर, वाटर रिर्चाजर, ड्रील नर्सरी, सेंड मॉडल, जेल प्रहरियों द्वारा बनाई गई रंग-बिरंगी गुलाब नर्सरी, एवं नालंदा अकादमी प्रशासनिक भवन के समस्त शाखाओं का भ्रमण किया गया।
इस अवसर पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री रणजीत सिंह चौहान, उप पुलिस अधीक्षक श्रीमती गीता चौहान, युनिट चिकित्सक श्री प्रदीप जोशी, रक्षित निरीक्षक श्री रणजीत सिंह, सीडीआई श्री सीताराम नलवाया, सुबेदार श्री गोविंद वर्मा एवं स्टॉफ अधिकारी/कर्मचारी उपस्थित रहें।